बुधवार, 13 मई 2015

सिरोही। वन्यजीव गणना के आंकड़े आये सामने, वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज


सिरोही। वन्यजीव गणना के आंकड़े आये सामने, वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज

सिरोही| सिरोही के जंगलों का माहौल वन्यजीवों को रास आ रहा है| संभवतया यही कारण है कि गत साल की तुला में वन्यजीवों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है| पैंथरों, की संख्या के साथ-साथ चिंकारा जंगली सूअर, जंगली मूर्गा, सियार आदि का कुनबा भी बढ़ रहा है| बुद्ध पूर्णिमा को हुई वन्यजीवों की गणना में ये आंकड़े सामने आए हैं| सिरोही वन मंडल में गत साल की तुलना में इस वर्ष 350 वन्यजीवों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है|



गत साल की तुलना में इस बार हुई गणना में पैंथर की संख्या में 12 से 23, चिंकारा 98 से 113, सियार 311 से 370, जंगली सूअर की संख्या में 238 से 288 तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है| बिज्ज छोटा की संख्या 10 से 16 तक पहुंच गई है| जंगली मूर्गो की संख्या तो गत साल शून्य पर थी, लेकिन इस बार 12 की संख्या में नज़र आए हैं| वन्यजीव में कोई कम तो कोई ज्यादा संख्या में है, लेकिन तुलनात्मक रूप से इनकी संख्या बढ़ी है| बस आम लोगों को वन क्षेत्र में वन्य जीवों के रहन-सहन से जुड़ी तमाम बातों को ध्यान रखना चाहिए ताकि इनकी ओर अधिक बढ़ोतरी हो सके। वन विभाग सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक रूझानों से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भालू, जंगली सुअर, जंगली मुर्गों, पेन्थर समेत विभिन्न प्रजातियों के वन्यप्राणिययों में आशातीत वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं, जो पर्यावरण के लिए सुखद संदेश है, वन्यजीव प्रेमी इससे आल्हादित हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें