रविवार, 10 मई 2015

बेहतरीन अभिनय के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए शशि कपूर



मुंबई अपने जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर को रविवार को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें खुद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने हिन्दी सिनेमा जगत के सबसे बड़ा सम्मान से सम्मानित किया है।

जिस वक्त उनको सम्मानित किया गया उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य भी मौजूद थे। ऋषि कपूर उनके साथ पूरे समय नजर आए। ऋषि ने यहां अपने भाई के सम्मान में कई खूबसूरत बातें की। उन्होने शशि से जुड़ी कई बातें सबके सामने रखीं। शशि के सम्मान में एक वीडियो भी दिखाया गया जिसमें कई दिग्ग्ज कलाकरों ने शशि के साथ के अपने अनुभवों के शेयर किया जिसमें परिवार के सदस्य भी मैजूद थे।

शशि कपूर को यह सम्मान दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दिया जाना था। लेकिन उनकी खराब सेहत को देखते हुए अब उन्हें मुंबई में यह पुरस्कार दिया गया।

सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली या राज्य मंत्री राज्यवर्धन राठौर एक समारोह में कपूर को यह अवॉर्ड देंगे।

हिन्दी सिनेमा में 175 फिल्मों में काम कर चुके शशि कपूर को 2011 में 'पद्म भूषण ' से भी नवाजा जा चुका है। शशि ने अपने करियर में एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं ।

शशि के पिता पृथ्वीराज कपूर और बड़े भाई राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह कपूर परिवार में तीसरे सदस्य हैं जिसको यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

दीवार जैसी फिल्म में अमिताभ बच्चन के होते हुए अपना दमदार अभिनय पेश कर अपनी कला की गहरी छाप छोड़ी।

शशि के इस सम्मान समारोह में बॉलीवुड की हसि्तयां भी नजर आईं। खुद सदी के महानायक और शशि के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके अमिताभ भी पहुंचे। इस दौरान अभिनेत्री शाबाना आजमी, अभिषेक बच्चन,रेखा भी समारोह में मौदूर रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें