मंगलवार, 10 मार्च 2015

मानपुर (आबूरोड़) हवाई पट्टी को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा के रूप में विकसित किया जायें -सांसद देवजी पटेल


मानपुर (आबूरोड़) हवाई पट्टी को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा के रूप में विकसित किया जायें -सांसद देवजी पटेल
नई दिल्ली 10 मार्च 2015 मंगलवार। जालोर-सिरोही सांसद देवजी पटेल ने सौलहवीं लोकसभा के बजट सत्र में मंगलवार को शून्यकाल के दौरान मानपुर आबुरोड हवाई पटटी को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा के रूप में विकसित करने करने का मुद्दा उठाया।

सांसद देवजी पटेल ने कहा कि सिरोही जिला में मानुपर (आबूरोड़) के नजदीक ही माउन्ट आबु एवं अम्बाजी माता दो विश्व प्रसिद्व पर्यटन स्थल हैं। माउंट आबू राजस्थान की ग्रीष्मकालिन राजधानी हैं। राज्य भवन एवं पुरा सचिवालय माउंट आबू से संचालित होता हैं। पर्यटन की दृष्टि से देखने लायक स्थल तथा वातावरण के अनरूप घुमने लायक स्थल है। यहां प्राचीन काल के बगले तथा छुटटी बिताने के लिए आवास है। यहाॅ वर्ष में लाखों विदेशाी पर्यटक आते है। ब्रह्माकुमारी समाज का विश्व मुख्यालय माउंट आबू है, जो दुनिया का मशहुर धर्मिक समुदाय है। अम्बाजी माता मंदिर जहां वर्षभर तीर्थ यात्रियों का काफी संख्या मे आना होता है। इन पर्यटक को हवाई सफर के लिए 228 किमी जोधपुर या 231 किमी दूर अहमदाबाद जाना पडता हैं। माउंट आबू में केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल का आॅफिसर ट्रेनिंग सेंटर है। सिरेाही जिला में जीरावल मंदिर जैन तीर्थ की श्रंखला का अति प्राचीन मंदिर पर्यटन का मुख्य केन्द्र हैं। यहाॅ सात औद्योगिक क्षेत्र आबूरोड़, अम्बाजी, मंडार, स्वरूपगंज, शिवगंज, सिरोही और सिरोहीरोड़ हैं। बिनानी सिमेंट, लक्ष्मी सिमेंट, तिरूपति फाइबर, गुजरात केबल आदि 8 बड़ी, 12 मध्यम एवं 2982 लघु उद्योग स्थापित हैं। 71 किमी की दूरी पर राजस्थान का ग्रेनाइट नगरी के रूप में प्रसिद्व जालोर जिला हैं। जिसमें जालोर, भीनमाल, सांचैर, रानीवाडा, सायला व आहोर सेटेलाइट शहर के रूप में विकसित है। जालोर का सबसे महत्वपूर्ण पहलु है। यहाॅ 700 से अधिक ग्रेनाइट इकाइयां हैं। शहर से ग्रेनाइट पत्थर विदेशों मेें निर्यात होता है। मार्बल और ग्रेनाइट पुरे विश्व में निर्यात होता है। पिछले तीन दशक में औद्योगिक मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका हैं। जालोर जिला केन्द्र से 71 किमी दूर स्थित भीनमाल नगर में देश का प्रथम 72 जिनालय स्थित हैं। यह जैन तीर्थ का प्रमुख केन्द्र बन गया है यहाॅ वर्ष भर में लाखो पर्यटक यहाॅ आते हैं तथा भीनमाल का सबसे महत्वपूर्ण उद्योग जूती उद्योग है। यहाॅ की कलात्मक जूतियाॅ विदेशों में निर्यात की जाती है। तेजी से बढते स्टील उद्योग ने सांचैर को विश्व मानचित्र में नई पहचान दी है। सांचैर शहर में दस बडे युनिट के अलावा कई छोटी यूनिट हैं। पाली जिला राजस्थान में कपड़ा उद्योग के लिए विश्व विख्यात हैं। यहाॅ के 35 प्रतिशत लोग देश और विदेश में बसे हुए हैं। जो देश के प्रसिद्व उद्योगपति है। पाली में जैन धर्म का प्रमुख रानकपुर मंदिर हैं, यहाॅ पुरे विश्व में फैले जैन धर्म के लोग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में आते है।

सांसद पटेल ने कहा कि उपरोक्त स्थिति को मध्यनजर रखते हुए मानपुर आबूरोड़ हवाई पट्टी को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अडडा के रूप में विकसित करवाकर वायुयान सेवा प्रारंभ की जायें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें