बुधवार, 11 फ़रवरी 2015

दौसा सवा करोड़ रूपए का गांजा जब्त, पांच गिरफ्तार

दौसा राजस्थान के दौसा जिले लालसोट कस्बे में एटीएस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की है। एटीएस ने लालसोट औद्योगिक क्षेत्र से 20 क्विंटल गांजा और 15 किलो 400 ग्राम चरस बरामद की है।

यह गांजा 113 कट्टों में भरकर रखा गया था। इसकी कीमत करीब सवा करोड़ रूपए है। एटीएस के एसएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी सहित 5 जनों को गिरफ्तार किया गया है।


यह गांजा और चरस उड़ीसा से मंगवाई गई थी। गिरफ्तार किया गया पुलिसकर्मी आनंद सिंह लालसोट सीओ का ड्राइवर है, वह तस्करों की मदद करता था।


एटीएस एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि 20 क्विंटल गांजा और 15 किलो चरस लालसोट के औद्योगिक एरिए में पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान इसे पकड़ा है। मामले में लालसोट सीओ के ड्राइवर की लिप्तता पाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें