सोमवार, 8 दिसंबर 2014

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के परिणाम

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के परिणाम

राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनावों के परिणाम पर लगी रोक हटने के बाद रविवार को विश्वविद्यालय के मानविकी पीठ में मतों की गनती के बाद चुनाव परिणाम आ गए हैं| राजस्थान विश्विद्यालय, कॉमर्स कॉलेज, 5 ईयर लॉ कॉलेज, लॉ कॉलेज ईवनिंग, महाराजा कॉलेज, राजस्थान कॉलेज साथ ही महारानी कॉलेज के भी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं|

rajasthan-university-student-union-election-results

राजस्थान विश्विद्यालय में एबीवीपी का सूपड़ा साफ हो गया है| विश्विद्यालय में इस बार पूरा पैनल NSUI का बना है| अनिल चौपड़ा अध्यक्ष पद, विजयदीप सिंह तामड़िया महासचिव, अनिल चौहान उपाध्यक्ष और सुरभी मीणा संयुक्त सचिव बनी हैं| कॉमर्स कॉलेज में पंकज चाहर अध्यक्ष, अक्षय कुमार उपाध्यक्ष, नितिन शर्मा महासचिव और टीकमचंद संयुक्त सचिव पद पर विजयी हुए हैं|

ru student union election results

इसके अलावा लॉ कॉलेज इवनिंग में अध्यक्ष पद पर हेमंत विजय, महासचिव पद पर पीयूष शर्मा, उपाध्यक्ष शिवा नागर और मोहित महावर संयुक्त सचिव बने हैं| 5 ईयर लॉ-कॉलेजमें दिग्विजय सिंह अध्यक्ष, प्रशांत सैनी महासचिव, चंदमोली दूबे संयुक्त सचिव और मनीष भास्कर उपाध्यक्ष बने हैं|

वहीं महाराजा कॉलेज छात्रसंघ चुनाव परिणाम भी घोषित हो चुके हैं, जिसमें संजय सिंह अध्यक्ष, उत्सव पारीक महासचिव, दशरथ चौधरी उपाध्यक्ष और अशोक चौधरी संयुक्त सचिव बने हैं| तो वहीं महारानी कॉलेज अध्यक्ष पद पर कोमल मीणा, महासचिव पद पर हिमानी शर्मा, उपाध्यक्ष भूमिका और संयुक्त सचिव नीलाक्षी विजयी हुए हैं|



वहीं राजस्थान कॉलेज चुनाव परिणाम में विनोद जाखड़ अध्यक्ष, अशोक पूनिया महासचिव, चेतन यादव उपाध्यक्ष और गौरीशंकर मीणा संयुक्त सचिव बने हैं|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें