बुधवार, 17 दिसंबर 2014

जैसलमेर बचा लो...मैं सत्रह साल की हूं... 55 साल का मेरा पति मुझे जीने नहीं दे रहा -

जैसलमेर आत्महत्या का प्रयास करने वाली सत्रह वष्ाीüय एक नाबालिग किशोरी ने अपने 55 साल के पति पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने उसके दादा को भी आरोपी बनाया है। दादा पर दो लाख रूपए लेकर शादी क रवाने का आरोप है। 
Minor teenager girl filed case against her husband
उदय मंदिर थानाधिकारी हरजीराम पटेल ने बताया कि चेलग जैसलमेर हाल मेड़ती गेट निवासी किशोरी ने पुलिस को बयान दिए कि उसके दादा लालचंद सैन ने करीब ढाई साल पूर्व जैसलमेर क्षेत्र के ही रामचंद्र सैन नामक व्यक्ति से दो लाख रूपए लेकर जबरन उसका विवाह रामचंद्र के साथ करवाया। उसका पति उसे परेशान करता था। इससे दुखी होकर उसने गत नौ दिसम्बर को आत्महत्या का प्रयास किया। किशोरी की तबीयत में सुधार है।

पुलिस ने दादा व पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब उसके दादा व पति की तलाश कर रही है।

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें