शुक्रवार, 28 नवंबर 2014

पाकिस्तान ने छत्तीस भारतीय कैदियों किया रिहा

पाकिस्तान ने छत्तीस भारतीय कैदियों किया रिहा 
पाकिस्तान ने आज कराची के मलीर जिला जेल में बंद 36 भारतीय कैदियों को रिहा कर दिया।आधिकारिक सूत्रों के अुनसार, रिहा किए गए लोगों में 35 मछुआरे और एक आम नागरिक शामिल है। सजा की अवधि पूरी करने के बाद रिहा किए गए इन लोगों को लाहौर में वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।रिहा हुए कैदियों ने बताया कि उन्हें आजाद हवा में सांस लेकर बेहद खुशी हो रही है और वह अपने परिजनों से मिलने के लिए बेताब हैं। 



उन्होंने कहा कि जेल में उनके साथ किसी तरह का बुरा व्यवहार नहीं किया गया।भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अक्सर एक दूसरे के समुद्री क्षेत्र में अनाधिकृत प्रवेश कर जाते हैं, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। मुछुआरों के संगठन के अनुसार कराची की जिला जेल में इस समय करीब 419 भारतीय मछुआरे कैद है और करीब इतनी ही संख्या में पाकिस्तानी मछुआरें भारतीय जेलों में बंद हैं।मछुआरे, मछली पकड़ने के लिए जिन नौकाओं का इस्तेमाल करते हैं वह अक्सर आधुनिक तकनीक से लैस नहीं होतीं जिनके कारण उन्हें समुद्र में अपनी सीमाओं की सही जानकारी नहीं मिल पाती और वह दूसरे देश के समुद्री क्षेत्र में अनजाने में प्रवेश कर जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें