बुधवार, 26 नवंबर 2014

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगे : राजे

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि नगरपालिका से लेकर ऊपर केन्द्र तक भाजपा का राज हो गया है। ऎसे में जिम्मेदारी भी उतनी बढ़ गई है। इस कारण अब कठिन समय आ गया है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना बड़ी चुनौती है।दिल्ली से लौटने के बाद सांगानेर हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचीं। यहां निकाय चुनाव से उत्साहित कार्यकर्ताओं से राजे ने कहा कि पार्टी की पूरी टीम को इस तरह काम करना है कि जनता ने हम पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरें। इसके लिए जरूरी है प्रदेश की जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया जाए। निकाय चुनाव की जीत पर राजे ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि इस जीत का संदेश वे ऊपर तक पहुंचाएंगीं। इस मौके पर निकाय चुनाव प्रभारी व गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने कहा कि हमें ईमान व धर्म के साथ जनता के काम करने होंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
a big challenge to complete of expectation publicb said raje

इनकी की तारीफ
राजे ने कटारिया, परनामी, सांसद रामचरण बोहरा, निकाय चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ओंकार सिंह लखावत व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कैलाशनाथ भट्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, कटारिया व परनामी ने एक-एक टिकट पर मंथन किया। कटारिया ने टिकट वितरण के लिए तय नियमों को टूटने नहीं दिया। बोहरा चुनाव प्रचार में लगे रहे। लाखवत को हैडमास्टर बताते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान पूरी व्यवस्था संभाले रखी। भट्ट ने कुशलता से मीडिया के सामने पार्टी की बात रखी।

कटारिया ने की राजे की तारीफ
कटारिया ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में राजे के विकास मॉडल की जनता ने सराहा है। यह चुनाव परिणा उसका प्रमाण है। राजे के नेतृत्व में प्रदेश और विकास करेगा। इधर, भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सवी माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और एक-दूसरे को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें