गुरुवार, 6 नवंबर 2014

देव दीपावली पर्व पर दीपों की रोशनी से जगमगाया बाड़मेर

देव दीपावली पर्व पर दीपों की रोशनी से जगमगाया बाड़मेर

रिपोर्टर :- छगन सिंह चौहान / बाड़मेर

बाड़मेर में गुरुवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा को देव दीपावली का पर्व शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर थार नगरी दीपकों से जगमगाती नजर आई। महिलाओं व कन्याओं ने अपने घरों के आंगन पर विभिन्न प्रकार की रंगोलिया उकेरी तथा रंग-बिरंगी रोशनियों के साथ घर-आंगन में दीपक भी लगाएं। वहीं बच्चों, युवतियों सहित सभी ने पटाखें छोड़ उत्सव का आनंद उठायाइस दिन मंदिरों में भगवान लक्ष्मीनाथ सहित अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। पूरा शहर दीपको कि रोशनी से जगमगया नजर आया।
 

-:देव दीपावली :-

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) कहा जाता है. इसे आम बोलचाल की भाषा में कतकी भी कहते हैं. शास्त्रों में इस दिन स्नान-दान और मां गंगा को दीपों से श्रृंगार करने का विधान बताया गया है. चूंकि इस दिन महादेव जी ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का संहार किया था. इसलिए इसे ‘त्रिपुरी पूर्णिमा’ भी कहते हैं. शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन अगर कृतिका नक्षत्र हो तो यह ‘महाकार्तिकी’होती है. भरणी नक्षत्र होने पर विशेष फल मिलता है और रोहणी नक्षत्र होने पर इसका महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान से निरोगी काया और सुख-सम्पत्ति की प्राप्ति होती है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें