शनिवार, 22 नवंबर 2014

खाने में नमक रहा कम, कुल्हाड़ी से बीवी को काट डाला



सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावटी थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने खाने में नमक कम क्या डाला, पति और पत्नी में विवाद हो गया।
wife murdered by husband in sikar


विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मामला नगड़दास गांव का है।




पुलिस के अनुसार गांव में रहने वाला देवकरण शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर आया था। उसने पत्नी सुमित्रा से खाना मांगा। सुमित्रा ने खाना दिया तो खाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया।




विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो देवकरण ने सुमित्रा को पीटा। सुमित्रा नाराज होकर अपने कमरे में चली गई। इस पर भी देवकरण का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने सुमित्रा के कमरे में जाकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।




सुमित्रा के सिर पर गले और दोनों हाथों पर गंभीर चोटे आईं। बाद में सुमित्रा को सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे देर रात जयपुर के एसमएएस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।




जयपुर आते समय ही सुमित्रा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सुमित्रा के पति देवकरण को हिरासत में ले लिया है। . -  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें