बुधवार, 15 अक्तूबर 2014

समदड़ी। समय पर ईलाज नही मिलने पर महिला ने तोडा दम


समदड़ी। समय पर ईलाज नही मिलने पर महिला ने तोडा दम

रिपोर्टर :- सुनिल दवे / समदड़ी

बाड़मेर जिले के समदड़ी गाँव में मंगलवार को समय पर ईलाज नही मिलने से एक महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी अनुसार पुष्पा नाम की महिला जो अपने पति का अस्पताल में ईलाज करवाने आई थी। इसी दौरान महिला को ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। महिला के परिजन चिकित्सको से ईलाज गुहार करते रहे पर कोई भी चिकित्सक अपने आवास से बाहर नही आया। 

इससे गुस्साये महिला के परिजनों अस्पताल परिसर में हंगमा कर दिया। अस्पताल परिसर में हंगमा की सुचना मिलने पर समदड़ी पुलिस भी मोके पर पहुंची। महिला के परिजनों को शांत करवा कर महिला का उपचार शुरू करवाया। मगर समय पर ईलाज नही मिलने से महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया की महिला चिकित्सको की लापरवाई और गलत इंजेक्शन की वजह से हुई और साथ ही परिजनो का आरोप पी.एम.ओ. शिवमंगल नशें में थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें