सोमवार, 27 अक्तूबर 2014

"प्रेम प्रसंग" के चलते महिला नक्सली से करा समर्पण

दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के दंतेवाडा जिले में प्रेम प्रंसग के चलते एक और महिला नक्सली जगरबती उर्फ सीता ने पुलिस के समक्ष सपर्मण कर दिया।

नक्सलियों के माड उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय रही जगरबती का प्रेम प्रसंग एरिया कमांडर राजेश के साथ चल रहा था और दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन नक्सली नेता इसकी अनुमति नहीं दे रहे थे। इससे नाराज महिला नक्सली ने रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उप महानिरीक्षक एके उपाध्याय और पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। 

woman naxal commander surrenders in dantewada

इस महिला नक्सली पर इनाम भी घोषित था। दंतेवाडा पुलिस अधीक्षक कश्यप ने बताया कि शादी करने पर नक्सली गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका में संगठन आसानी से अनुमति नहीं देता। आत्मसमर्पण की मुख्य वजह भी यही है।

इस महिला नक्सली का नियमों के तहत पुनर्वास किया जाएगा और जरूरी सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी। कश्यप ने आगे बताया कि मूलत: बारसूर थाना क्षेत्र की चिउरगांव निवासी 23 वर्षीय आत्मसमर्पित महिला जगरबती साल 2010 में नक्सली संगठन में शामिल हुई। इसके बाद उसे हथियार चलाने समेत विभिन्न प्रशिक्षण मिले। -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें