शुक्रवार, 3 अक्तूबर 2014

मॉडल सुसाइड केस: ब्वॉयफ्रेंड पर लगाया था शोषण का आरोप, हुई गिरफ्तारी -



मुंबई। साउथ एक्ट्रेस, मॉडल अर्चना पांडे के एक्स ब्वॉयफ्रेंड को उमर आसीफ पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उमर की गिरफ्तारी मॉडल के मृत पाए जाने के दो दिन बाद हुई। अर्चना पांडे मुंबई के वर्सोवा इलाके में सोमवार को अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी।
Model Archana Pandey`s former boyfriend Omar arrested



पुलिस सूत्रों के अनुसार, अर्चना का एक्स ब्वॉयफ्रेंड पुलिस कस्टडी में है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि अर्चना के फ्लैट से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था जिसमे मॉडल ने अपने ब्वॉयफ्रेंड उमर पठान को इस कठोर कदम दोषी ठहराया था। मॉडल ने आरोप लगाया था कि ब्वॉयफ्रेंड ने उसका शारीरिक शोषण किया और दूसरी महिला के लिए उसे छोड़ दिया। यह दोनों कथित रूप से 3 से 4 साल तक लिव इन रिलेशन में थे और कुछ महिने पहले इनका ब्रेकअप हो गया था।




उल्लेखनीय है कि अर्चना सोमवार अपने फ्लैट पर मृत पाई गई थी। जबकि उसने सुसाइड कुछ दिन पहले ही कर ली थी। मामले का पता तब चला था जब सोमवार को पांडे के पड़ोसियों को उसके फ्लैट से बदबू आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी और पुलिस मॉडल के घर पहुंची थी। अर्चना मॉडलिंग इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है और वह कई साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम कर चुकी है। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें