बुधवार, 8 अक्तूबर 2014

राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी अचल दीदी का निधन



चंडीगढ़। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के पश्चिमोत्तर क्षेत्र की प्रमुख राजयोगिनी ब्रह्मकुमारी अचल दीदी का मंगलवार को यहां निधन हो गया। वे 85 वर्ष की थीं।




वह लगभग छह दशक से ईश्वरीय सेवा में समर्पित थीं और हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की प्रमुख थीं। उन्होंने अपना सारा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। दीदी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं।




गत शनिवार को उन्हें ब्रेन हैमरेज हो गया था। उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उन्होंने शरीर छोड़ दिया। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को कर दी गई। इस मौके पर उत्तर भारत से बड़ी संख्या में ईश्वरीय परिवार से जुड़े लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें