रविवार, 19 अक्तूबर 2014

बालोतरा। एक्सक्लूजिव खबर -लावारिश हाल में सांवरड़ा गाँव की पुलिस चोकी। लापरवाही से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था।

बालोतरा। एक्सक्लूजिव खबर -लावारिश हाल में सांवरड़ा गाँव की पुलिस चोकी। लापरवाही से बिगड़ रही कानून-व्यवस्था।


रिपोर्टर :- ओमप्रकाश सोनी /बालोतरा

बालोतरा। आम तौर पर हम सभी यही मानते है कि पुलिस ओर पुलिस थाने हमारी सुरक्षा के लिये है पर सिवाना उपखंड मे एक पुलिस चोकी ऐसी भी है जिसकी सुरक्षा ग्रामीणो को करनी पडती है। समदडी थाना हल्के के सांवरड़ा गांव में सरकार ने पुलिस चोकी खोल रखी है पर चोकी में पुलिस वालो के दर्शन  कभी कभार ही होते है। सांवरड़ा चोकी में करीब आठ का स्टाफ है पर सभी अपने अपने कामो में व्यस्त रहते है ओर चोकी में रहने की जहमत नही उठाते है। सांवरडा़ में वेष्यावृती की रोकथाम के लिये सरकार ने चोकी स्वीकृत की थी पर चोकी के हाकिम खुद ही नदारद रहते है। शनिवार की शाम को ग्रामीणो की जानकारी पर मीडिया टीमे चोकी पहुची तो चोकी पूरी तरह से लावारिश  हाल में थी। चोकी का मेन गेट खुला था पर चोकी में कोई नही था। ग्रामीणो ने बताया कि सांवरड़ा चोकी में नियुक्त पुलिसकर्मी कभी कभर ही चोकी में आते है। चोकी में पुलिस कर्मियो के नही रहने से रात के समय चोकी में ही असामाजिक तत्व महफिले जमाते है। ग्रामीणो ने बताया कि चोकी की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणो को ही समय समय पर सार संभाल लेनी पड़ती है। ग्रामीणो ने बताया कि चोकी मे पुलिस कर्मियो के नही होने से गांव में दिन में भी वेष्यावृती की वारदाते होने लगी है जिससे गांव का माहोल खराब हो रहा है। ग्रामीणो ने चोकी में स्थाई पुलिसकर्मियो के रूकने की व्यवस्था करवाने की मांग की है।

आप भी देखे इन फोटु में सांवरड़ा गाँव की पुलिस चोकी के हालत  






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें