मंगलवार, 14 अक्तूबर 2014

कमजोर हुआ हुदहुद, मरने वालों की संख्या हुई 26

विशाखापट्टनम : आंध्र प्रदेश और ओडिशा चक्रवाती तूफान हुदहुद गुजरने के बाद उसके प्रभाव से जूझ रहे हैं जिससे हजारों लोग बेघर हो गए हैं तथा बंदरगाह शहर विशाखापट्टनम सहित करीब एक दर्जन जिलों में आधारभूत ढांचे को नुक्सान पहुंचा है। नुक्सान का जायजा लेने के लिए मोदी आज प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। चक्रवात में 26 लोगों की मौत हो गई और 7 लाख से अधिक लोगों को शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

कमजोर हुआ हुदहुद, मरने वालों की संख्या हुई 26

चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश से ओडिशा की ओर बढ़ा जहां उसने करीब 50,000 कच्चे मकानों,बिजली नैटवर्क, सड़कों को नुक्सान पहुंचाया और उसके बाद छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ गया और ‘कम दबाव क्षेत्र’ के रूप में कमजोर हो गया। विशाखापट्टनम के अलावा व्यापक नुक्सान झेलने वाले उत्तर आंध्र के अन्य तटवर्ती जिलों में श्रीकाकुलम, विजयनगरम और पूर्वी गोदावरी शामिल हैं। ओडिशा में चक्रवात से प्रभावित 8 जिलों में गजपति, कोरापुट, मलकानगिरि और रायगढ़ में सबसे अधिक नुक्सान हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें