मंगलवार, 16 सितंबर 2014

बालोतरा। एक विवाहिता ने दो मासूम बेटियो सहित तालाब में कूदकर की आत्म हत्या

रिपोर्ट :- ओमप्रकाश सोनी / बालोतरा
बालोतरा / कितपाला :- बालोतरा उपखंड के कितपाला गांव में एक विवाहिता ने अपनी दो मासूम लड़कियो सहित तालाब में कूदकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फेल गई। मोके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। 
जानकारी मिलने पर उप पुलिस अधिक्षक अमृत जीनगर मोके पर पहुचे ओर ग्रामीणो की मदद से शवो को बाहर निकलवाया। ह्दय विदारक हादसे में मंजु पत्नी भटाराम,धारा पुत्री भटाराम उम्र 9 माह ओर पवनी पुत्री भटाराम उम्र 5 वर्ष की तालाब में डूबने से मोत हो गई। मृतका की शादि छ वर्ष पुर्व हुई थी। मृतका के तीन पुत्रियां थी तथा केाई लड़का नही था। लड़का नही होने के कारण ससुराल के लोगो द्वारा उसे उलाहने दिए जाते थे,उलाहनो के चलते वो मानसिक रूप से परेषान थी। परेषानी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शवो के पोस्टमार्टम करवाकर शवो को परिजनो को सौप दिए। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें