शुक्रवार, 5 सितंबर 2014

राष्ट्र के विकास को जन आंदोलन बनाने की जरूरत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास को जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के स्कूलों में बच्चों की क्लास ले रहे हैं। विद्यार्थियों को संबोधित करने के लिए दिल्ली में सरकारी स्कूलों के 600 तथा केंद्रीय विद्यालयों के 100 छात्र-छात्राओं का चयन मानेकशा ऑडिटोरियम में मोदी को सुनने के लिए किया गया है।

Image Loading

ऑडिटोरियम में इन 700 विद्यार्थियों समेत करीब 1000 लोग मोदी के भाषण को सुन रहे हैं। इसके अलावा देशभर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सुन रहे बच्चों में से करीब 15 विद्यार्थियों के सवालों के जवाब प्रधानमंत्री देंगे।

सीबीएसई के अधिकारियों ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालयों के 40 और सेना के स्कूलों के पांच विद्यार्थी ऑडिटोरियम में मोदी को सुन रहे हैं। ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में शिक्षक भी हैं।

दिल्ली में नगर निगम के स्कूलों ने भी भाषण के प्रसारण के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने कहा कि 432 स्कूलों में करीब 2.25 लाख बच्चों और 5000 शिक्षकों के लिए मोदी का भाषण सुनने के लिहाज से इंतजाम किए गए हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम ने भी इंतजामात किए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण पूरा होने के बाद वह करीब 15 सवालों के जवाब दे सकते हैं। हालांकि यह समय की उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें