बुधवार, 17 सितंबर 2014

बेटी को हुआ पेट दर्द तो सामने आई पड़ोसी की सच्चाई


मुुंबई। आठवीं में पढ़ने वाली सुलेखा (परिवर्तित नाम) को एक दिन अचानक पेट में दर्द होने लगा। बेटी के दर्द को देख मां-बाप उसे पड़ोस के अस्पताल में ले गए।

जब डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो मां-बाप की ऎसी हालत हो गई जैसे काटो तो खून नहीं। बेटी के पेट मेे 5 महीने का बच्चा पल रहा था। घरवालों ने जब उसे पूछा तो उसने सारी बात बताई।
mumbai man arrested for raping minor girl
मुंबई की चारकोप पुलिस ने सुलेखा के परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर रेप का आरोप है।

कांदिवली की रहने वाली 14 वर्षीय सुलेखा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संजय ने उससे शादी का झासा देकर संबंध बनाए। उसने नवंबर 2013 से सित ंबर 2014 के बीच उसे कई बार संबंध बनाए।

आरोपी युवक बॉक्स बनाने वाली एक कंपनी में काम करता है। पुलिस ने संजय के खिलाफ 11 सितंबर को ही मामला दर्ज कर लिया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को हुई। वह फरार था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें