रविवार, 7 सितंबर 2014

केन्या सहित अफ्रीकी देशों में दफ्तर खोलेगी भाजपा

नैरोबी। भारत में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी ने अगले 15 दिनों में केन्या की राजधानी नैरोबी में अपना दफ्तर खोलने का फैसला किया है। इसके अलावा पार्टी अफ्रीका के दूसरे कई देशों में दफ्तर खोलने की तैयारी में है। केन्या के अलावा पार्टी पूर्वी अफ्रीकी देश इथियोपिया, रवांडा, तंजानिया, जिम्बाब्वे और जाम्बिया में भी दफ्तर खोलेगी। बीते सप्ताह पार्टी ने कनाडा, डेनमार्क और युगांडा में अपने दफ्तर खोले थे।BJP to open overseas office in Kenya, other African nations
केन्या में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के प्रमुख विमल चbा ने बताया कि हमारी संरचना यहां बहुत अच्छी है और हम केन्या के हर एक प्रमुख शहर में समन्वयक नियुक्त कर रहे हैं। ये लोग भाजपा के विदेशी दफ्तरों में काम करेंगे। साथ ही कहा कि पूर्वी अफ्रीकी देशों में दफ्तर खोलने से भारत और इन देशों के बीच कूटनीति रिश्ते मजबूत होंगे। चbा खुद पांच साल तक नाकुरी के म्यूनिसिपल काउंसिल में काम कर चुके हैं।

चbा ने कहा कि विदेशों में स्थित पार्टी के दफ्तर यहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के साथ संवाद स्थापित करने का अच्छा माध्यम होंगे। इससे उनकी समस्याओं की जानकारी मिल सकेगी और इसे नई दिल्ली तक पहुंचाया जा सकेगा। भारत साउदर्न अफ्रीकन डेवलपमेंट कम्यूनिटी में भी अहम किरदार निभा रहा है। भाजपा के 32 देशोें में दफ्तर हैं। ये दफ्तर अफ्रीका, यूरोप, अमरीका और अन्य हिस्सों में हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें