मंगलवार, 12 अगस्त 2014

जयपुर कमरे में 3 लड़कियां, बाहर कारों का रेला और पहुंच गई पुलिस -

जयपुर। राजधानी जयपुर अब देह व्यापार का अड्डा बनता जा रहा है। sex racket in shipra path in jaipur
अन्य राज्यों की लड़कियां जल्द ही पैसा कमाने की चाहत लिए जयपुर की ओर रूख कर रही है वहीं इन्हें यहां लाने वाले दलाल भी जमकर नोट कमा रहे है।

बिना पुलिस वेरिफकेशन कराए मकान मालिक इन लड़कियों को फ्लैट या मकान किराए पर दे देते है तो वहीं पुलिस भी युवतियों की जानकारी जुटाने की जेहमत भी नहीं उठाती।

इस गंदे धंधे का पर्दाफाश तो तब होता है जब आस पड़ोस के लोग आए दिन लड़कियों के घर में लोगों की आवाजाही देखते है और पुलिस को शिकायत करते है।

कुछ ऎसा ही मामला सामने आया है जयपुर के शिप्रा पथ थाना इलाके में जहां तीन लड़कियों ने 10 दिन पहले ही मकान किराए पर लिया और रोजाना लग्जरी गाडियों का आना जाना शुरू हो गया।

लेकिन पुलिस की बीट प्रणाली की भी हद तो तब हो गई जब 10 दिन से एक मकान में संदिग्ध गतिविधयां संचालित हो रही है और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है।

स्थानीय लोगों की शिक ायत के बाद पुलिस ने मकान पर दबिश दी और इस गंदे धंधे का पर्दाफाश किया।

पुलिस ने बताया कि कोलकाता, गुड़गांव और मुंबई निवासी तीन लड़कियों ने दुर्गापुरा में एक मकान किराए पर लिया था।

तीनों लड़कियां यहां 10 दिन पहले ही आई थीं। लड़कियों के मकान पर आए दिन लोगों का आना जाना लगा रहता।

जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने मकान पर दबिश दी तो तीन लड़कियां और एक लड़का संदिग्ध अवस्था मे पाए गए।

पुलिस तीनों लड़कियों को थाने पर ले कर गई जहां उनसे पूछताछ की गई। - 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें