शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह से मिली राजे -



नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राजस्थान के सांसदों से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की।
BJP president Amit Shah meets Rajasthan MPs



सूत्रों के अनुसार बैठक में बजट में राजस्थान को मिले हिस्से पर चर्चा की गई। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्रीमंडल में राजस्थान के प्रतिनिधित्व के मुद्दे को भी शाह के सामने रखा गया। साथ ही राजस्थान में होने वाले मंत्रीमंडल पर भी मुख्यमंत्री राजे और अमित शाह के बीच चर्चा हुई। राजे के शुक्रवार शाम को ही जयपुर लौटने का कार्यक्रम है। मुलाकात के दौरान राजस्थान भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी और प्रदेश के अन्य बड़े नेता भी मौजूद थे।




 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें