गुरुवार, 3 जुलाई 2014

आश्चर्य, महिला ने जने दस साल के दो जुड़वां बच्चे!

लंदन। आपने कभी दस साल के बच्चों के जन्म लेने की खबर इस से पहले नहीं सुनी होगी। और तो और पैदा हुए दोनों बच्चे जुड़वां भी निकल।

जिंबाब्वे की राजधानी हरारे में घटी एक रहस्यमयी घटना में एक महिला ने दो जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इन बच्चों की उम्र दस साल है। इसका कारण यह बताया जा रहा है कि यह महिला पिछले दस सालों से अपने पेट में यह गर्भ लिए थी।

महिला को अपने ऊपर कोई शैतानी साया होने का अंदेशा था। पिछले दस सालों में उसका पेट काफी फूल गया था व उसे हमेशा पेट में कुछ हिलता सा प्रतीत होता था।
amazing woman gave birth to two ten year old twins
इस असामान्य गर्भ के इलाज के लिए उसने काफी दरवाजे खटखटाए लेकिन उसे हर जगह से निराशा ही हाथ लगी।

फिर उसके एक रिशतेदार ने उसे एक चर्च के पादरी को दिखाने को कहा। सब तरफ से घोर निराशा को झेलने के बाद इस महिला को बिलकुल भी विश्वास नहीं था कि उसकी इस समस्या को कोई दूर कर सकता है।

लेकिन मन को मारते हुए उसने इस पादरी के पास जाकर अपना इलाज करवाने का निर्णया लिया।

चर्च के पादरी ने उसकी हालत देखने के बाद उसे भरोसा दिलाया कि उसे प्रार्थनाओं की शक्ति के द्वारा शैतानी ताकतों से मुक्त करवा लिया जाएगा।

इलाज शुरू किया गया और दो हफ्ते बाद ही नतीजे दिखाई देने लगे। धीरे-धीरे उसके पेट पर एक घाव उभरा जिसमें काफी दर्द होता था। वह घाव जब फूटा तो उसके पेट से दो मरे बच्चे निकले।

इसके बाद महिला का पेट वापस पहले जैसा सामान्य नजर आने लगा। - 

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें