रविवार, 20 जुलाई 2014

नगर निगम के पार्षद ने विधवा महिला की लूटी अस्मत

अजमेर। नगर निगम के पार्षद मनोज मिश्रा के खिलाफ एक विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच रामगंज थानाप्रभारी नानूराम कर रहे है।Widow Woman raped by ajmer Municipal councilor
जैसगंज निवासी पीडिता ने दर्ज शिकायत में बताया कि दो साल पहले वह पार्षद मनोज मिश्रा के मकान के निकट रहती थी। इस दौरान बीपीएल कार्ड बनवाने तथा पेंशन के काम के लिए वह पार्षद से मिली। उनकी जान पहचान निकटता में तब्दील हो गई।

शादी का झांसा देकर मनोज ने पीडिता के साथ शरीरिक सम्बंध स्थापित कर लिए। मनोज ने उसे शादी के बाद एक मकान दिलवाने का झांसा भी दिया। तीन माह बाद मनोज ने पीडिता को उसकी बहन के मकान में रखा। वह आए दिन उसके साथ जबरन शरीरिक दुष्कर्म रहा करता।

लगभग बीस दिन पहले मनोज पीडिता के साथ जबरन सम्बंध बना रहा था। इस दौरान पीडिता ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर क्षेत्रवासी वहां एकत्र हो गए।

इसके साथ मनोज ने पीडिता ने थाने पर शिकायत दने की बात कही तो मनोज ने उसके रसूखात बताते हुए धमकाया। शनिवार को पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें