रविवार, 30 जून 2013

एलएसी के नजदीक पकड़े गए तीन चीनी

एलएसी के नजदीक पकड़े गए तीन चीनी
लेह। भारतीय सेना के जवानों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के करीब तीन चीनी मूल के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से राजनीतिक नक्शे बरामद हुए हैं जो अरब भाषा में थे।

पकड़े गए लोगों की पहचान अदिल,सलामो और अब्दुल खालिद के रूप में हुई है। तीनों 12 जून को भारतीय सीमा में पकड़े गए थे। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इनकी पहचान करने में 10 दिन लग गए। तीनों सुन्नी मुस्लिम हैं और इनकी उम्र 18 से 23 के बीच है।

तीनों का रंग गोरा है लेकिन इनकी भाषा समझ में नहीं आ रही। तीनों में से एक के एक ही आंख है। तीनों फिलहाल मुरगो पोस्ट की कस्टडी में हैं। इनकी भाषा समझने की कोशिश की जा रही है। ये जो भाषा बोल रहे हैं वह चीनी या पीओके में बोली जाने वाली बाल्की से मिलती जुलती नहीं है।

यह भी पता नहीं चल पाया है कि तीनों कहां से आए हैं। एलसी से नजदीक का रिहायशी इलाका काराकोरम रेंज में ही है। अधिकारियों का मानना है कि तीनों या तो राखी नल्लाह,जीवन नल्लाह या फिर दौलत बेग ओल्डी के उत्तर से घुसे हैं।

15 अप्रेल को चीनी सैनिक दौलत बेग ओल्डी इलाके में घुस आए थे। 21 दिन बाद 15 मई को चीनी सैनिक वापस अपनी सीमा में गए थे। सूत्रों के मुताबिक तीनों से तब तक पूछताछ नहीं की जा सकती जब तक उन्हें लेह गांव में नहीं लाया जाता। वहां अनुदावक इनकी भाषा को समझने की कोशिश करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें