बुधवार, 20 जुलाई 2011

चाय में नशा मिला कर पूरी रात जिस्म से खेलते रहे दरिंदे!


मुजफ्फरनगर। जिले के चौसाना गांव में एक व्यापारी ने एक महिला के चाय में नशा मिला दिया, जब बहोश हो गई तो अपने छह साथियों के साथ पूरी रात बारी-बारी से गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर दरिंदों को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन स्थानीय नेताओं के दबाव में उन्हें छोड़ना पड़ा। अब पुलिस इस घटना से ही इन्कार कर रही है। जबकि पीड़िता पुलिस पर दबाव का आरोप लगा रही है।
जानकारी के मुताबिक, महिला करनाल की रहने वाली है, उसका विवाह सहारनपुर में हुआ है। वह अपनी ससुराल से मायके जाने के लिए गंगोह-चौसाना मार्ग से प्राइवेट बस में सवार हुई। वह बस से चौसाना स्टैंड पर उतरी। तब तक रात के आठ बज चुके थे। इसके चलते कोई बस नहीं मिली। इसलिए वह पास के ही ढाबे पर चाय पीने चली गई। यहीं चाय में नशीला पदार्थ मिला उसे बेहोश कर दिया गया।
पीड़ित महिला ने राष्ट्रीय मानवाधिकार, महिला आयोग को पत्र भेजकर न्याय की गुहार की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें