शुक्रवार, 29 जुलाई 2011

लोगों ने फिर कहा "वाह ताज"

लोगों ने फिर कहा "वाह ताज" 
 

नई दिल्ली। दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल ने कमाई के मामले में सबको पछाड़ एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। सूत्रों के मुताबिक 2010-11 में सरकार को पर्यटन स्थलों से 87.03 करोड़ की कमाई हुई। इसमें 19.89 करोड़ रूपए की आय के साथ ताजमहल पर्यटकों को आकर्षित करने में सबसे आगे है।

सूत्रों ने बताया कि ताजमहल के बाद आगरा फोर्ट इस मामले में सबसे आगे है। जिसने 10.42 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है। तीसरे नंबर के दिल्ली के कुतुब मिनार ने 10.05 करोड़ रूपए की आय की है।

इस बीच, अकेले आगरा सर्कल के आठ स्मारकों से सरकार को 37.85 करोड़ की रिकॉर्ड आय हुई है। वहीं आगरा की आय भी 2009-10 की तुलना में तीन करोड़ का इजाफा हुआ है। यहां फतेहपुर सीकरी 5.73 करोड़ रूपए की कमाई के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है।

दिल्ली सर्कल के दस स्मारक 22.95 करोड़ की आय के साथ कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां हुमायु का मकबरा 6.15 करोड़ रूपए, लाल किला 5.9 करोड़ रूपए, जंतर मंतर 30.25 लाख रूपए, पुराना किला 37.63 लाख रूपए, तुगलकाबाद 2.92 लाख रूपए, फि रोज शाह कोटला से 2.91 लाख रूपए की कमाई हुई है।

इसके बाद औरंगाबाद सर्कल के छह स्मारकों अजंता, एलोरा और औरंगाबाद की गुफाओं 4.27 करोड़ रूपए की कमाई की है। वहीं चेन्नई सर्कल के भुवनेश्वर, बंगलूरू और हैदराबाद ने 2.97 करोड़ रूपए कमाए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें