शनिवार, 2 जुलाई 2011

बाड़मेंर जिले के 1500 किसानों के करोड़पति बनने की दास्तान

कभी कठोर परिश्रम करके भी कामचलाऊ पैसे कमाने वाले राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों के सैकड़ों किसानों की किस्मत खुल गई है। वे अब धनी लोगों जैसी जिंदगी बिता रहे हैं।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेंर जिले के लगभग 1500 किसान ऊंटों की बजाय अब बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं और करोड़ों का बैंक बैंलेंस संभालते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक कई किसानों के बैंक में तीन करोड़ रुपए तक की जमा राशि है। इनमें से ज्यादार किसान कपूर्डी और सोंदरी गांवों के हैं। उनके करोड़पति बनने का रहस्य यह है कि उनकी ज़मीनों का अधिग्रहण तेल कंपनियों ने कर लिया है। केर्न इंडिया और दो अन्य कंपनियों ने राजस्थान के इस भाग में तेल निकालने के लिए हजारों बीघा ज़मीन का अधिग्रहण कर लिया है। यहां एक रिफाइनरी भी बनाई जाएगी।

अब इन 1500 किसानों की लॉटरी खुल गई है और उन्होंने बड़ी-बड़ी गाड़ियां खरीद ली हैं। उनके बैंकों में मोटी रकम है। लेकिन ये किसान आज भी सादगी की जिंदगी जीते हैं। केर्न-वेदांन्ता सौदे में राजस्थान सरकार भी दिलचस्पी दिखा रही है। उसने भी इसमें हिस्सा लेने का ऐलान किया है।

इस इलाके में अभी और भी किसान करोड़पति बनेंगे क्योंकि वहां एक पॉवर प्लांट भी लगने वाला है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें