महिला ने दो नवजात बच्चों को जन्म देने के बाद पत्थरों के नीचे दबा दिया।

 

खेरालू (महेसाणा). उत्तर गुजरात के खेरालू कस्बे में गुरुवार को एक महिला ने दो नवजात बच्चों को जन्म देने के बाद पत्थरों के नीचे दबा दिया। फलत: दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि महिला अर्ध विक्षिप्त है।
यह पिछले कुछ समय से कस्बे में भटक रही थी। इसके पहले प्रसव पीड़ा के समय आसपास की महिलाओं ने जब उसकी मदद करनी चाही तो उसने उन्हें गालियां देकर भगा दिया।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस के साथ नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। लेकिन गाली-गलौज करने पर वे महिला और उसके नवजात बच्चों को छोड़कर चले गए। इसके बाद महिला ने बच्चों को पत्थरों के नीचे दबा दिया।
लोगों के शोर मचाने पर एंबुलेंस सेवा और नगरपालिका कर्मी वापस लौटे, लेकिन तब तक दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। बाद में अस्पताल में चिकित्सकों ने भी बच्चों की मौत की पुष्टि कर दी। महिला को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टिप्पणियाँ