बुधवार, 1 जून 2011

इन जुड़वां बहनों की कहानी सुन उड़ जाएंगे आपके होश


इन जुड़वां बहनों की कहानी सुन उड़ जाएंगे आपके होश

 
एक जैसी शक्ल वाली जुड़वां बहनें कैरोलिन पैक्सटन और एलिजाबेथ कूके को किसी भी सूरत में अलग नहीं किया जा सकता। दोनों का जन्म सिर्फ चार मिनट के अंतर से हुआ था।

दोनों एक ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ीं, जहां उन्हें ग्रेड भी एक जैसा मिलता था। एक ही यूनिवर्सिटी से दोनों ने एक जैसी डिग्री हासिल की। शादी की बात आई तो उनके पति भी एक ही कार्यक्रम में शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद दोनों ने एक ही जगह हनीमून पर जाने का फैसला किया।
स्टैफोर्ड की रहने वाली कैरोलिन और एलिजाबेथ दोनों पुलिसवुमन हैं। दोनों के पास स्कोडा कंपनी की एक जैसी कारें हैं। उनका दोस्तों का ग्रुप भी एक है। ये तो हो गई पसंद की बात, लेकिन ऐसा भी होता है कि दोनों जानकारी के बिना एक जैसे कपड़े पहनकर निकल पड़ती हैं। वे एक-दूसरे के लिए बर्थ-डे गिफ्ट और कार्ड भी एक जैसे खरीद लाती हैं। उनके पहले बच्चों का जन्म भी आसपास हुआ।
अब दोनों फिर से गर्भवती हैं। वे कहती हैं ये छठी इंद्री की समानता से होता है। कैरोलिन और एलिजाबेथ की शक्ल इतनी मिलती है कि उनके पति भी कई बार धोखा खा जाते हैं। फिलहाल उन्हें अलग-अलग हेयर स्टाइल की वजह से पहचाना जाता है। एलिजाबेथ बताती हैं कि एक बार कैरोलिन अपने बॉयफ्रेंड से संबंध तोड़ना नहीं चाहती थीं। इसलिए ये काम उन्होंने कर दिया। मजेदार बात ये है कि कैरोलिन का बॉयफ्रेंड भी उन्हें नहीं पहचान सका।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें