मंगलवार, 31 दिसंबर 2013

दुश्मन बने सांप ने फूंक डाला पूरा घर!

ऑस्टिन। अक्सर सुनने में आता है कि सांप अपने दुश्मनों से बदला कभी ले, लेकिन लेता जरूर है। हालांकी इस घटना के बारे में ये तो नहीं कहा जा सकता कि ये सांप बदला लेने आया था, लेकिन इसने एक पूरा घर जलाकर राख कर दिया।
दरअसल यह घटना अमरीका के टेक्सास प्रांत की है, जहां एक घर में सांप घुस आया। उस वक्त घर में केवल अकेली महिला थी जो उसें को देख कर डर गई।

लेकिन महिला ने हिम्मत न हारते हुए सांप पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसें आग लगा दी। आग लगने के बाद सांप पूरे घर में इधर-उधर भागने लगा जिससें आग पूरे घर में फैल गई।

इस घटना से महिला बुरी तरह से डर गई तथा पुलिस को मदद के लिए बुलाना पड़ा। लेकिन तब तक पूरा घर आग की लपटों में घिर चुका था। इतना ही नहीं बल्कि इस महिला के पड़ौसी का घर भी आग की जद में आ गया।

सोमवार, 30 दिसंबर 2013

नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...

एक लड़का, जिस स्‍कूल में पढ़ता था उसी स्‍कूल के प्रबंधक की बेटी से मोहब्बत कर बैठा। वह भी उससे प्यार करने लगी। दोनों की मोहब्बत में जब अपने लोग आड़े आने लगे, तो दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया।boyfriend killed watchman with help of friend in mathura
एक रात वह अपने दोस्त के साथ लड़की को भगाने के लिए उसे घर के बाहर पहुंचा। लेकिन वहां का चौकीदार उनके प्लान के बीच में आया गया। उन लोगों ने उसका कत्ल कर दिया और प्रेमिका को लेकर फरार हो गया।



पुलिस ने रविवार शाम प्रेमी-प्रेमिका और प्रेमी के साथी को पकड़ लिया। घटना उत्तर प्रदेश के मथुरा की है।

भागने के प्लान के बीच आया चौकीदार
एसएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दोनों हत्यारोपियों और किशोरी की उम्र 14-15 साल है। मुख्य हत्यारोपी सोनू (परिवर्तित नाम) डीग, राजस्थान का रहने वाला है। वह उसी इंटर कॉलेज में पढ़ता था, जहां के चौकीदार की हत्या की गई। वह गत वर्ष कक्षा दस में फेल हो गया था और उसके बाद कॉलेज छोड़कर चला गया था।



हत्या में शामिल छाता निवासी छात्र शेखर (परिवर्तित नाम) उसका दोस्त है और वह इसी इंटर कॉलेज में पढ़ता है। सोनू का कॉलेज प्रबंधक की बेटी से प्रेम संबंध हो गया था। वह अक्सर इंटर कालेज में आता जाता रहता था। 25 दिसंबर को वह किशोरी को भगाने के इरादे से कॉलेज में पहुंचा था। चौकीदार उनके प्रेम संबंधों में बाधक था।

चौकीदार का कत्‍ल
उन्होंने बताया कि किशोरी ने शुक्रवार रात चौकीदार से शौच जाने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वह पानी लेने गया, वहां पहले से छिपे सोनू और शेखर ने उस पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। उसकी हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया।

चौकीदार का शव घसीटने के दौरान शेखर की पैंट पर खून लग गया था। पुलिस ने जांच के दौरान उससे ही रविवार सुबह शेखर को पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने सोनू और किशोरी को देर शाम पकड़ ‌लिया।

'बीवी के अवैध संबंध थे, सो हथौड़े से मैंने मार दिया'

'साहब, बीवी के दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध थे। उसे काफी समझाया, लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। इस वजह से मकान भी बदल दिया। वो नहीं मानी। फिर झगड़ा हुआ और मैंने हथौड़े से उसके सिर पर मार दिया।'man killed his wife in saharanpur
ऐसा कहना है उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के 28 वर्षीय अफजल का। सिराज कॉलोनी में रहने वाले अफजल ने शनिवार रात अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। फिर कोवताली पहुंच कर उसने पत्नी के कत्ल की सूचना दी।


पुलिस ने अफजल को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। महिला के मायके वालों ने कोतवाली में तहरीर दी है।

कत्ल कर पहुंचा कोतवाली
अफजल रविवार सुबह मंडी कोतवाली पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी। पुलिसकर्मी तुरंत युवक को जीप में बैठाकर घटनास्थल सिराज कॉलोनी ले गए। वहां खून से लथपथ महिला का शव पड़ा था। उसका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। युवक को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने अवैध संबंधों के शक में हत्या करना कबूला।


अफजल ने बताया कि वह पक्का बाग निवासी है और कढ़ाई कारीगर है। करीब छह साल पूर्व उसकी शादी इस्लामनगर निवासी शहनाज उर्फ रानी से हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है।

झगड़े के दौरान मारा हथौड़ा
उसने बताया कि पत्नी को उसने काफी समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी वजह से दोनों ने दो दिन पूर्व पक्का बाग से सिराज कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहना शुरू किया। बेटी को नानी के घर भेज दिया था। शनिवार रात दोनों में काफी झगड़ा हुआ।

हाथापाई भी हुई और पत्नी ने उस पर चाकू से वार किया। इस पर उसने भी पास रखे हथौड़े से उस पर वार कर दिए। शहनाज बेहोश होकर गिर पड़ी और वह मकान को बाहर से बंद करके वहां से फरार हो गया। इंस्पेक्टर बीपी सोलंकी ने बताया कि शहनाज के मायके वालों की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

सोनी राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के ब्लॉक महामंत्री मनोनीत

सोनी राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के ब्लॉक महामंत्री मनोनीत

सिवाना। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति सिवाना का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ पाटवी जितेन्द्र जांगिड ने प्रकाश सोनी को सिवाना का ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया हें। ब्लॉक अध्यक्ष जांगिड ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन सिंह भाटी के निर्देशानुसार सिवाना में प्रकाश सोनी को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रकाश सोनी क्षेत्र के कर्मठ, समर्पित और उर्जावान युवा है जिसके कारण सीधे आलाकमान द्वारा उनका इस पद पर मनोनयन हुआ है। उन्होंने बताया बाड़मेर में होने वाले राजस्थानी भाषा के राज्य स्तरीय सम्मलेन कि तैयारिया जोर शोर से चल रही हें। साथ ही समिति के पुनर्गठन भी शीघ्र किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र भर के युवाओ को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया है।।

वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़, लड़कियां फरार

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह पुलिस ने वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़ किया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने इस दौरान एक महिला को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है।्रवेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़, लड़कियां फरार
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 11 में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रीना रॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां पर किराए पर मकान ले कर रह रही थी। महिला पर आरोप है कि वह लड़कियां सप्लाई करती थी। पुलिस की दबिश का पूर्व में ही पता चल जाने के कारण वेश्यावृत्ति में लिप्त लड़कियों को भगा दिया गया।

जंगल में मिली जलती कार
वहीं मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जली हुई कार मिलने से सनसनी फैल गई। गाड़ी के पास से न तो कोई व्यक्ति मिला है और न ही इसकी कोई सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।