सोमवार, 30 दिसंबर 2013

सोनी राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के ब्लॉक महामंत्री मनोनीत

सोनी राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के ब्लॉक महामंत्री मनोनीत

सिवाना। अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति सिवाना का विस्तार करते हुए प्रकोष्ठ पाटवी जितेन्द्र जांगिड ने प्रकाश सोनी को सिवाना का ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया हें। ब्लॉक अध्यक्ष जांगिड ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष चन्दन सिंह भाटी के निर्देशानुसार सिवाना में प्रकाश सोनी को ब्लॉक महामंत्री मनोनीत किया गया है। प्रकाश सोनी क्षेत्र के कर्मठ, समर्पित और उर्जावान युवा है जिसके कारण सीधे आलाकमान द्वारा उनका इस पद पर मनोनयन हुआ है। उन्होंने बताया बाड़मेर में होने वाले राजस्थानी भाषा के राज्य स्तरीय सम्मलेन कि तैयारिया जोर शोर से चल रही हें। साथ ही समिति के पुनर्गठन भी शीघ्र किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र भर के युवाओ को संगठन से जुड़ने का आह्वान किया है।।

वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़, लड़कियां फरार

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह पुलिस ने वेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़ किया। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने इस दौरान एक महिला को वेश्यावृत्ति के आरोप में गिरफ्तार किया है।्रवेश्यावृत्ति अड्डे का भंडाफोड़, लड़कियां फरार
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सेक्टर 11 में कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रीना रॉय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां पर किराए पर मकान ले कर रह रही थी। महिला पर आरोप है कि वह लड़कियां सप्लाई करती थी। पुलिस की दबिश का पूर्व में ही पता चल जाने के कारण वेश्यावृत्ति में लिप्त लड़कियों को भगा दिया गया।

जंगल में मिली जलती कार
वहीं मुहाना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक जली हुई कार मिलने से सनसनी फैल गई। गाड़ी के पास से न तो कोई व्यक्ति मिला है और न ही इसकी कोई सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।