बुधवार, 30 अगस्त 2017

बाड़मेर, स्वच्छता पखवाड़े के तहत बायतू रेलवे स्टेशन पर हुई सफाई

बाड़मेर, स्वच्छता पखवाड़े के तहत बायतू रेलवे स्टेशन पर हुई सफाई

बाड़मेर, 30 अगस्त। रेलवे के स्वच्छता पखवाड़े के तहत बुधवार को रेलवे कार्मिकांे,नगर परिषद, केयर्न आयल एंड गैस, आरडीओ के प्रतिनिधियांे के साथ जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने बायतू रेलवे स्टेशन पर सफाई की। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता के संदेश भी लगवाए गए।

बायतू रेलवे स्टेशन पर केयर्न आयल एंड गैस के डा.उमा बिहारी द्विवेदी, भुवनेश पाठक, राहुल गुप्तो, आरडीओ के राजेश गुप्ता, जोगाराम सारण, अजय सियाग, धीराराम, पदमसिंह, स्टेशन अधीक्षक हरीराम मीणा, स्टेशन मास्टर बेतन चौरसिया समेत कई जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान जेसीबी की मदद से कचरा एवं झाडि़या भी हटाई गई। इस अवसर पर केयर्न एवं आरडीओ की ओर से स्वच्छता संदेश वाले सूचना बोर्ड भी लगाए गए। 


बाड़मेर,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कल सिणधरी आएंगे

बाड़मेर,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कल सिणधरी आएंगे

बाड़मेर, 30 अगस्त। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी शुक्रवार को सिणधरी आएंगे। इस दौरान वे भलखाड़ी मंे आयोजित होने वाले आवासीय विद्यालय के शिलान्यास समारोह मंे शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा.अरूण चतुर्वेदी 1 सितंबर को प्रातः 6 बजे जोधपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे सिणधरी पहुंचेंगे। जहां शिलान्यास समारोह मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर 12 बजे जोधपुर के लिए वापिस रवाना होंगे।


बाड़मेर,किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल देने के निर्देश



बाड़मेर,किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल देने के निर्देश
बाड़मेर, 30 अगस्त। राज्य के बाढ़ प्रभावित चारों जिलों बाड़मेर, पाली, सिरोही, जालोर के किसानों को फसल बीमा का लाभ तत्काल देने के निर्देश दिए गए है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना में प्रावधान है कि अधिसूचित फसल की मध्यावस्था में अतिवृष्टि एवं जलभराव जैसी प्रतिकूल स्थिति के कारण यदि गारंटी उपज से 50 प्रतिशत से कम उपज की स्थिति बनती है तो बीमित राशि कर 25 प्रतिशत भुगतान फसल मौसम के बीच में ही तत्काल किया जाएगा।

कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल योजना के लिए सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना के इस प्रावधान को क्रियान्वित करने में राजस्थान ने सबसे पहले कार्यवाही की है। इस जिलों के किसानों को बीमित राशि की 25 प्रतिशत राशि का भुगतान किसानों के खातों में शीघ्र किया जाएगा। कृषि मंत्री ने बताया कि चारों बाढ प्रभावित जिलों में फसल खराबे का आंकलन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने वाले किसानों को तत्काल राशि जारी करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में दिए थे। इसके लिए चारों जिलों के जिला कलेक्टर की ओर से कृषि, राजस्व एवं संबंधित बीमा कम्पनियों के प्रतिनिधियों की टीम बनाकर तत्काल सर्वे करवाया गया था। इस काम की निगरानी के लिए कृषि आयुक्तालय स्तर से भी जिलावार प्रभारी भी बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि चारों बाढ प्रभावित जिलों से सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर जालोर एवं पाली जिलंे की 6-6 तहसीलंें, सिरोही की 5 व बाड़मेर की 3 तहसीलों के इस खरीफ मौसम में फसलों का बीमा करवाने वाले किसानों के खातों में फसलवार रकबे की कुल बीमित राशि के 25 प्रतिशत मुआवजे के तत्काल भुगतान की व्यवस्था की जा रही है। विस्तृत सर्वे रिापोर्ट के बाद मुआवजे की कुल राशि का निर्धारण कर उसका भुगतान किया जाएगा जिसमें तत्काल भुगतान की जा रही राशि का समायोजन कर लिया जाएगा। इस तहसीलों में पाली जिले की मारवाड़ जंक्शन, रोहट, पाली, बाली, देसूरी, रानी, जालौर जिले की आहोर, भीनमाल, बागोडा, रानीवाड़ा, संाचोर, चितलवाना, सिरोही जिले की सिरोही, शिवगंज, पिण्डवाडा, आबूरोड, रेवदर तथा बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना, गुडामालानी एवं सेड़वा शामिल है।

राजस्थान री चमत्कारी लोक देवी आईमाता

राजस्थान  री चमत्कारी लोक देवी आईमाता


आईमाता रै रूप में पुजीजण वाली जीजी रौ जनम बीका नाम रै राजपूत रै घरै हुयौ हौ जिकौ डाबी वंस रौ हौ। जीजी रौ जनम वि.सं. 1472 रै आसै-पासै हुयौ। बीका डाबी कीं बगत बाद गुजरात रै अंबापुर नगर मांय आय'र रैवण लागियौ। जीजीबाई रौ सरू सूं ई देवी रौ पूरौ इष्टो हौ, सो अंबापुर मांय अंबायजी री सेवा करण लागी। जीजीबाई अणूंती रूपवती ही, सो ऊणरै रूप री चरचा सुण'र मांडल (मांडू) रौ बादसा महमूद खिलजी उणसूं ब्याव करणौ चावतौ हौ। वौ बीका डाबी नै बुलाय'र आ बात उणरै सामी राखी अर साथै औ ई कैयौ के जे थूं थारी लड़की री शादी म्हारै साथै नीं करैला, तौ म्हैं जबरदस्ती उठाय'र उणरै साथै ब्याव कर लूंला।


जद चिंता में पडियौड़ौ बीका डाबी घरै आयौ अर बेटी रै पूछियां सारी बात बताई तौ बेटी जीजीबाई बोली के आप चिन्ता मत करौ, उणनै तौ म्हैं आछी तरियां समझावूंला। पछै आपरै पिता नै कैयौ के आप जाय'र उण दुस्ट नै कैय आवौ के म्हैं म्हारी बेटी रौ ब्याव थारै साथै हिंदू मजहब रै मुताबिक करूंला, सो थांनै बरात लेय'र म्हारै गाम तांई आवणौ पडै़ला। जे आपनै गरीब समझ'र वौ कीं ई सामान साथ लिजावण सारू कैवै तौ आप मना कर दीजौ, कीं ई सामान मत लाईजौ। बीका डाबी जाय'र बादसा नै ब्याव री बात बताय दी। ब्याव रौ कोडायौ बादसा बात स्वीकार कर लीवी अर बरात लेय'र अंबापुर आय पूगियौ। जीजीबाई रै कैयां बीका डाबी बादसा री बरात नै तलाव माथै ठैराय'र कंवाररै भात रौ न्यूतौ देय आयौ। जीजीबाई अेक छोटी सी झूंपडी मांय बैठ'र बरात सारू जीमण रौ प्रबंध करि दियौ। बादसा रा आदमी आवता रैया अर जीमण रौ सामान लिजावता रैया। बादसा इचरज में पड़ग्यौ के अक गरीब राजबूत कनै इत्तौ सामान कठै सूं आयौ। कोई देवी करामात तौ उणरै कनै नीं? बादसा जांच करण नै सेवट उण झूंपड़ी कनै पूगियौ, जिण मांय जीजीबाई बैठी ही। तद जीजीबाई उणनै समझावण सारू झूंपडी सूं बारै निकली। बादसा नै अैड़ौ लखायौ मानौ कोई सिंघ सामी ऊभौ है। बादसा घबराग्यौ अर हेठै पड़ग्यौ। पछै प्रार्थना करण लागियौ के अम्मा, म्हैं भूल करी। म्हैं अबै थारै साचै रूप नै पिछाणग्यौ, अबै थूं म्हारां अपराधां नै छिमा कर। बादसा री प्रार्थना माथै जीजीबाई उणनै छोड दियौ अर हिंदुवां माथै लागण वाला केई 'कर' उणसूं छुडवाया। देवी जद तांी अंबापुर रैयी, बादसा तद तांी उणरै दरसणां सारू आया करतौ अर जोत सारू सामान भिजवाया करतौ।




कीं ई बगत में जीजी बाई री सिद्धाई री चरचा च्यारूंमेर फैलगी, सो जनता उणां रै दरसणां सारू आवण लागी। आपरी तपस्या में विघन पड़ता देख त माता-पिता रै साथै मेवाड़ राज्य में नारडाई में आयगी। कीं अरसै तांई अठै ठैर'र अखंड जोत थापन करी, पछै डायलाणै नाम रै गाम मांय आई। क्यूंकै गुजरात सूं मेवाड़ में देवी आई, सो जीजी रै स्थान माथै देवीजी नै लोग 'आईजी' रै नाम सूं बतलावण लागग्या। इण भांत जीजीबाई रौ नाम पैला देवीजी पड़ियौ अर पछै 'आईजी'।




डायलाणै मांय आईजी रै थरप्योड़ौ बड़ 'जीजीबड़' रै नाम सूं चावौ रैयौ। डायलाणै सूं रवाना हुय'र देवी पैला सोजत आई। उठै देवली रा दरसण करण नै राण कुंभा रा बेटा रायमल आया, जिका देस-निकालौ भुगत रैया हा। बाद में देवी रै कैयै मुजब रायमलजी मेवाड़ री राजगादी माथै बैठिया।




सोजत मांय कीं बगत बितायां रै बाद देवी वि.स.ं 1521 में बिलाड़ा आई। उण बगत बिलाड़ा रा अधिपति राव जोधाजी रा बेटा भारमलजी हा। देवी अबै घणी बूढ़ी हुय चुकी ही, सो तपस्या में विघन पड़तौ देख'र बिला सीरवी री ढाणी मांय रैवण लागी। वां दिनां भारमलजी रा कामदार जाणौजी रौ बेटौ किणी बात सूं रूठ'र रामपुरै गयौ परौ हौ, जठै वौ दीवाण बणग्यौ है। जद जाणौजी देवी कनै बेटै रौ ुख लेय'र गया तौ देवी कैयौ के थारौ बेटौ आणंद में है अर रामपुरै मांय दीवाण बणियौड़ौ है। तद जाणौजी देवी सूं प्रार्थना करी के हे मात, थूं माधवदास नै म्हारै सूं मिलवाय दै अर पछै थूं आपरै कनै राख। कीं बगत बाद देवी रै प्रताप सूं माधवदास रामपुर सूं आयग्यौ। बेटै नै देख'र जाणौजी रौ आणंद रौ पार नीं रैयौ अर वै उणनै माताजी रै चरणां में समरपित कर दियौ। माताजी माधवदास माथै आपरौ हाथ मेलियौ अर कैयौ के खूब भूलौ-फलौ। कीं बगत बाद माधवदास पाछौ रामपुरै गयौ अर रावजी सूं इजाजत लेय'र माताजी रै कनै आयग्यौ। उणरै पछै माताजी री इज सेवा मांय रैयौ। माताजी माधवदास रै डोरौ बांधियौ। माताजी माधवदास नै आपरौ प्रधान शिष्य बणायौ अर सगलै शिष्यां नै आग्या दीवी के औ माधव म्हारौ प्रधान है, इणरी आग्या थां सगलां नै मानणी पड़ैला। आं री शिष्य मंडली मांय सीरवी जात रा लोग बेसी हा।




माधवदास जीवण भर माताजी री सेवा मंय रैया अर बूढा हुय'र वि.सं. 1555 में सुरग सिधारिया। अबै माताजी उणां रै बेटै गोविंददास नै माधवदास री जगै प्रधान बणाया। गोविंददास नै औ पद वि.सं. 1557 रै माघ महीनै री चानणी दूज नै दियौ हौ, सो औ दिन डोराबंध लोग बडै उच्छब रै साथै मनावै। माताजी गोविन्ददास नै सगलै ई साधु-सेवकां री मंडली मांय उपदेश दियौ। वि.सं. 1550 सूं 1561 तांई भांत-भांत रा उपदेश दिया अर पछै आपरै सगलै ई अनुयायियां नै अेकठ कर'र कैयौ के आज म्हैं म्हारी जोत गोविन्दास मांय प्रगटूं। अैड़ौ कैय'र माताजी आपरै पाट स्थान कानी अेकांत मांय गोविन्ददास नै वचन सिद्धि री शक्ति दीवी अर सगली ई गुप्त योगाभ्यास री बातां ई समझाय दी। पछै आपरै पाट स्थान रा दरवाजा बंद करवा दिया। गोविन्ददास समेत माताजी पाट स्थान माथै सात दिन तांई बंद रैया। सातवैं दिन रोज जद दरवाजौ खोलियौ गयौ तो सगलां नै अेकाअेक जोरदार प्रकाश दीसियौ। सगलां री ई आंखियां चकाचूंध सूं बंद हुयगी। उणरै बाद गोविन्ददासजी रै पगां मांय सगला ई गिर पड़िया। गोविन्ददास सगलां नै अेकठ कर'र माताजी री आग्यावां समझाय दी।




आई माता रौ से सूं चावौ स्थान बिलाड़ा मांय इज है। अठै अेक भव्य मिंदर बणियौडौ़ है। आज ई बिलाड़ै मांय इणां री गादी अर दीवै री अखंड जोत रा दरसम करण नै हजारूं लोग आवै। अठै रा पुजारी दीवाण बाजै। इणां रा अनुयायी 'आईपंथ' रा 'डोराबंद' बाजै। दरअसल आई माता रै नाम रौ डोरौ बांधियौ जावै, जिणनै वै लोग 'बेल' कैवै। आईपंथी दारू-मांस रौ सेवन नीं करै। आईमाता रै स्थान नै अै लोग बढेर कैवै। हरेक बढेर मांय अेक कोटवाल हुवै जिकौ बढैर रौ काम करै। डोरेबंद नै 'बांढेरू' कैवै। इणां में जिकौ ई साधु हुय जावै। वौ आईजी री पूजा करै। लोग उणां नै 'बाबा' कैय'र बतलावै। आईमाता नै मानणिया घणकरा तौ सीरवी लोग इज है। आईपंथ रै सिद्धान्तां मुजब अै लौग गाड्या ई जावै।




हरेक महिनै रै चानणै पख री बीज नै आईमाता री पूजा हुवै। उण दिन डोराबंद आपरै घरां सूं तरै-तरै रौ भोजन बढेर मांय लावै। आईमाता नै चढायां रे बाद सब प्रसाद बांट दियौ जावै। रात रा आईमाता रै जस रा गीत गाईजै। इणरै अलावा तीन 'बीजां' माथै खास उच्छब हुवै। पैलौ भादवै सुदी बीज नै, दूजौ माघ सुदी बीज नै अर तीजौ बैसाख सुदी बीज नै। भादवै सुदी बीज नै नवी जोत पधराईजै।




बिलाड़ा रै आईमाता रौ बढेर आखै भारत रै सीरवी समाज अर आईपंथी लोगां रौ धारमिक धाम है। मारवाड़़ रै बिलाड़ा कस्बै मांय आईजी रौ मिंदर है। 'खारड़िया सीरवी' (मारवाड़ रौ इतिहास- श्री जगदीशसिंह गहलोत मुजब सीरवी अेक कृषक जात है, जिकी राजपूतां सूं निकली कैयी जावै। औ ई कैयौ जावै कै 13 वीं सदी में अै जालौर माथै राज करता हा। अलाउद्दीन खिलजी रै अत्याचारां सूं सताईज्या अै लोग बिलाड़ा मांय आय'र बसिया अर सीर में खेतीबाड़ी करण सारू लागिया, जिणसूं अै सीरवी कैयीज्या। बाद में आईजी नाम री अेक राजपूत महिला इणां नै आपरै पंथ मांय मिलाया।) आईजी नै आपरी कुलदेवी मानै। आईजी रै मिंदर मांय धी रौ अखंड दीयौ जलतौ रैवै। उणरी जोत सूं पीलै रंग रौ काजल पड़ै, जिणनै केसर केवै। काजल री पीली झंई नै आईजी माता री करामात रौ फल समझियौ जावै। आईजी रा अनुयायी उणां रै नाम रा डोरा बांधै। भादवै री चांनणी बीज आईजी रे लोकान्तरित री तिथ हुवण सूं उण दिन सीरवी परिवार त्यूंहार रै पूर में मनावै। सीरवी आईजी रै मिंदर नै 'दरगाह' ई कैवै अर उठै जाय'र दीयै री जोत अर बिछायोड़ी गादी रा दरसण कर आपरौ धिनभाग मानै।

मंगलवार, 29 अगस्त 2017

बाड़मेर। जय जसोल माँ पैदल यात्रा संघ शुक्रवार को होगा रवाना

बाड़मेर। जय जसोल माँ पैदल यात्रा संघ शुक्रवार को होगा रवाना 


बाड़मेर । भादवा सुदी तेरस के उपलक्ष्य में जय जसोल माँ पैदल यात्रा संघ बाड़मेर से माता राणी भटियाणी दरबार जसोल की पैदल यात्रा के लिये 1 सितम्बर को रवाना होगा। छगनसिंह चौहान ने बताया कि पैदल यात्रा संघ हमीरपुरा मंठ के महंत नारायण पूरी महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को प्रात 9 बजे विधिवत पुजा अर्चना के बाद स्थानीय हमीरपुरा चौक से रवाना होगा। शुक्रवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय पैदल यात्रा संघ की तैयारियां जोरों पर चल रही है। चौहान ने बताया कि पद यात्रा की तैयारियां को लेकर संघ के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई । संघ की तैयारियों के लिए संघ के नरेश माली ,स्वरूप सोनी ,पुखराज परमार , प्रकाश माली के नेतृत्व में रथ, अखंड ज्योत, ध्वजा, आरती, महाप्रसादी , टैंट , मार्ग निर्देशन सहित विभिन्न कमेटियों का गठन कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गई। तैयारियों को लेकर जगदीश परमार, बाबूलाल माली , गौतम भार्गव , दिनेश माली ,बंशीलाल माली ,अनिल भार्गव ,जीतू भार्गव ,स्वरूप माली ,वीराराम माली ,समेत कई भक्त जुटे हुए है।