भाभी की बहन से प्रेम प्रसंग में पत्नी का मर्डर:आरोपी पति के सरेंडर के बाद उसकी प्रेमिका को भी किया गिरफ्तार
भाभी की बहन से प्रेम प्रसंग में पत्नी का मर्डर:आरोपी पति के सरेंडर के बाद उसकी प्रेमिका को भी किया गिरफ्तार
जैसलमेर के खुहड़ी थाना इलाके में पत्नी के मर्डर मामले में आरोपी पति के सरेंडर के बाद उसकी प्रेमिका को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की प्रेमिका उसकी भाभी की छोटी बहन है। भाभी की बहन से प्रेम प्रसंग में ही उसके साथ मिलकर ही आरोपी ने पत्नी का मर्डर किया था।
हत्या के 9 दिन बाद हुई गिरफ्तारी
खुहड़ी पुलिस ने कायमा के मर्डर मामले में वायदा (24) नामक युवती को गिरफ्तार किया है। इस मामले में मृतका के पति शोभारे खान ने पहले ही सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने घटना के 9 दिन बाद हत्या में शामिल शोभारे खान की भाभी की बहन वायदा को गिरफ्तार किया।
खुहड़ी थाना प्रभारी मीनाक्षी ने दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दोनों को पीसी रिमांड पर भेजा। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर हत्या के कारणों और तरीके को लेकर पूछताछ करेगी।
पति के प्रेम प्रसंग की पत्नी को थी जानकारी
बताया जा रहा है कि मृतका कायमा के पति शोभारे खान और वायदा के बीच प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी कायमा को थी। कायमा और उसके पति के बीच इस बात पर कई बार झगड़े भी हुए।
23 फरवरी को शोभारे ने कायमा को घर बुलाया और रात को वायदा के साथ मिलकर शोभारे ने अपनी पत्नी कायमा को गला घोंटकर उसको मार डाला। दूसरे दिन वो घर से फरार हुआ और पुलिस में जाकर सरेंडर कर दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें