महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम
महिला सिपाही का कत्ल: 5:18 पर गाड़ी में लाश डालकर निकला फौजी पति; 7 बजे पैदल वापस आया; CCTV में पूरा घटनाक्रम
पंचकूला में चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके फौजी पति ने की थी। आरोपी शव को कार में लेकर रातभर घूमता रहा और 25 किमी. दूर पंचकूला में छोड़कर फरार हो गया। सपना की हत्या के मामले में सीसीटीवी फुटेज से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। महिला कांस्टेबल की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को कार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया।
एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सपना की हत्या के मामले में आरोपी पति ने पुलिस को पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारी दी है।
आरोपी पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या की थी। हत्या के बाद सपना की लाश को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया।
पत्नी हत्या के बाद आरोपी परविंदर ने प्लानिंग के साथ लाश कार में डालकर पंचकूला पहुंचाया था। यह खुलासा घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ है। आरोपी नयागांव स्थित शिवालिक विहार से सुबह 5:18 पर घर से लाश गाड़ी में डालकर निकला। इस दौरान उसने हाथ में सफेद रंग के दस्ताने पहने हुए थे। पीछे की सीट पर लाल रंग का कंबल दिख रहा है।
पड़ताल में यह भी सामने आया है कि आरोपी परविंदर ने दो दिन पहले ही घर के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए थे। पड़ोसियों के कैमरे की तार भी काट दिए थे, परंतु कुछ कैमरों को उसे पता नहीं चला था। उनमें वारदात कैद हो गई।
पूरी प्लानिंग के तहत आरोपी शव को 6:34 पर ठिकाने लगाने के बाद घर लौट आया। लौटते समय परविंदर पैदल था, जबकि वह कार लेकर गया था। घर लौटने के बाद 6:42 बजे उसने मोबाइल फोन को ऑन किया। आरोपी कार पर नजर रखने के लिए दिन भर कार के आसपास ही चक्कर लगाता रहा। जिसकी पुष्टि मोबाइल टावर से हो रही है।
सूत्रों ने बताया कि 10 मार्च की रात सपना और परविंदर ने एक साथ डिनर किया था। रात करीब 10 बजे कार घर पर आती हुई दिखाई दे रही है। आरोपी के घर पर कैमरे लगे हुए हैं। वहीं सपना के घर में टेबल पर केक भी पड़ा था। आरोपी सुबह साढ़े 6 के करीब जींस की पैंट डालकर पैदल आता हुआ दिखाई दे रहा है।
महिला सिपाही की हत्या 10 मार्च यानि सोमवार रात 10 से सुबह 5:42 के बीच में हुई थी। सपना रात को 12 मार्च को राष्ट्रपति की ड्यूटी के चलते चंडीगढ़ पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में ड्यूटी के लिए बात कर रही थी। इससे साफ है कि आरोपी ने रात 10 बजे के बाद ही पत्नी की हत्या की थी। पुलिस चंडीगढ़ से पंचकूला के रूट की जांच कर रही है कि आखिर वह किन रास्तों से चंडीगढ़ आया था।
मनसा देवी थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने आखिर सपना की हत्या कैसे की। पुलिस पूछताछ कर रही है कि क्या सपना को पहले जहर दिया गया और गला दबाया गया क्योंकि सपना के मुंह से झाग निकल रही थी। या फिर जहर देकर उसकी हत्या की गई। कैमरे में खींची गई तस्वीरों में सपना के गले पर हल्के चोट के निशान भी दिख रहे हैं जिससे ऐसे भी हो सकता है कि आरोपी ने सपना का गला भी दबाया हो। हत्या के कारणों का भी अभी खुलासा नहीं हुआ है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें