जयपुर में जुआ खेलते पकड़े 44 लोगों की परेड निकाली:पुलिस को देख दो छत से नीचे कूद गए थे, पैर फ्रैक्चर हुए; 48.80 लाख रुपए बरामद

 जयपुर में जुआ खेलते पकड़े 44 लोगों की परेड निकाली:पुलिस को देख दो छत से नीचे कूद गए थे, पैर फ्रैक्चर हुए; 48.80 लाख रुपए बरामद




जयपुर में पुलिस ने जुआ खेलते 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें जुआ खेलने के लिए घर देने वाले बबलू गन्या उर्फ फिरोज को भी गिरफ्तार किया गया है। जो 2 हजार रुपए लेकर घर जुआ खेलने के लिए देता था। इन 44 जुआरियों के पास से पुलिस को 48 लाख 80 हजार रुपए बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी छत से नीचे कूद गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। आज सभी की पुलिस नाहरगढ़ थाने से संजय सर्किल तक परेड निकाली।

एडिशनल डीसीपी वेस्ट बजरंग सिंह ने बताया- नाहरगढ़ थाना इलाके में नामी जुआघर चलाने वाले गन्या समेत 44 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गन्या ने पुलिस रेड से बचने के लिए पूरी गली और घर के आसपास के इलाके को सीसीटीवी लगा रखे थे। बगरू वालों व उनियारों के रास्ते के बीच में स्थित गन्या बाहर से ग्राहक बुलाकर जुआ खिलाने का काम करता है। निगरानी के लिए कुछ लोग गली के आसपास रखता है। देर रात को जुआघर शुरू करता है।


पुलिस ने आरोपी के ठिकानों पर रेड की प्लानिंग( डमी रिहर्सल) गुगल मैप की सहायता से की। आरोपी के घर के आसपास के मकानों को चिह्नित कर पुलिस ने रेड का प्लान बनाया। पुलिस जानती थी की आरोपी पुलिस रेड की जानकारी मिलने पर सभी जुआरियों को पड़ोसियों की छत के रास्ते से फरार करा देता है। दूसरे के घरों में स्थित कमरों में रिश्तेदार बनाकर ठहरा देता है। इस कारण से जुआघर पर कार्रवाई करना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है।

इसके लिए पुलिस टीम ने एक-एक स्थान को चिह्नित किया। रणनीति तैयार की गई। आरोपी के घर पर आने जाने वाले लोगों पर निगरानी रखने के लिए सादा कपड़ों में महिला और पुरुष का जाब्ता लगाया गया। बुधवार रात बबलू गन्या के घर पर बड़ी संख्या में जुआरियों के होने की सूचना मिली। ज्यादा रकम के साथ जुआ खेलने की सटीक सूचना मिलने पर टीम ने तय प्लान के अनुसार रेड की। इस दौरान पुलिस को मौके से 44 लोग जुआ खेलते हुए मिले। और 48 लाख 80 हजार रुपए की नगदी मिली। इस दौरान आरोपी ने महिलाओं को आगे कर बचने का प्रयास किया, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


टिप्पणियाँ