रविवार, 2 अगस्त 2020

*जैसलमेर बजरी ठेकेदार की होटल में सरकार के विधायकों को पनाह पर बोले खनन मंत्री प्रमोद भाया जैन*

जैसलमेर बजरी ठेकेदार की होटल में सरकार के विधायकों को पनाह पर बोले खनन मंत्री प्रमोद भाया जैन
ये राजनीति निर्णय है हमे सुरक्षित जगह चाहिए थी,भाया

*जैसलमेर सियासी जंग राजधानी से दुर्गम रेगिस्तानी धोरों में पहुंच गई।सरकार के मंत्री ,विधायक हवेलियों और महलों के शहर जैसलमेर में डेरा जमाए है।।इन मंत्रियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वसनीय खनन गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भी है।।सावन के महीने में भगवान शिव की आराधना जैसलमेर के सियासती दौर में भी जारी है।।प्रमोद जैन भाया से हमारी खास बातचीत।।


1 अवैध बजरी खनन पर रोक के बावजूद धड़ले से खनन माफियों का राज चल रहा।।

प्रमोद जैन;ऐसा नही है।इस बार खनन विभाग द्वारा समय समय पर खनन माफियों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाकर कार्यवाही की है।काफी हद तक अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने में कामयाब हुए। सरकार बजरी खनन माफियों के खिलाफ सख्ती से निपट रही है।।




2 वसुंधरा राजे सरकार के समय अशौक गहलोत ने बजरी खनन और बजरी माफियों के खिलाफ हल्ला बोला था असज गहलोत सरकार ने ही बजरी खनन के आरोपी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की अजमेर की सभाओ में साथ रहने वालो की होटल में पनाह ले रखी है।

प्रमोद जैन ;राजनीति की जंग छिड़ी है।इसमे हमे सबसे उपयुर्क्त और सुरक्षित जगह सूर्यागढ़ लगी ।जंहा हमने विधायको को ठहराया है। कई बार फैसले हट के करने होते है।।हमे ठहरना है।।होटल किसकी है हमे कोई मतलब नही।।

3 सचिन गुट को लेकर क्या रवैया है सरकार का

प्रमोद जैन ;सचिन पायलट कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है।उन्होंने गलती की है।।अपनी गलतियों को आलाकमान के सामने मान कर माफी मांग ले।।उनकी और बागियों की वापसी हो जाएगी।।

4 भाजपा पर सरकार को गिराने का आरोप बार बार लग रहा है।खतरा सचिन से है या भाजपा से

भाजपा चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर लोकतंत्र का गला घोंटती आई है।इस बार राजस्थान में जनता की चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने में जुटी है।।भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है हम लोकतंत्र को बचाने में।।

प्रमोद जैन भाया ने देव चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर में पुजारी श्री भगवान भारती के हाथों विधिवत पूजा अर्चना लगातार दूसरे दिन की।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें