सोमवार, 27 जुलाई 2020

जैसलमेर टाइगर ने जाने सरहद के हालात,मिले बॉर्डर पोस्टों पर जवानों से,

जैसलमेर  टाइगर ने जाने सरहद के हालात,मिले बॉर्डर पोस्टों पर जवानों से,

जैसलमेर गोल्डन सिटी जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने आज जिले के पाकिस्तान की सीमा से सटे सरहदी क्षेत्रो और सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम पोस्टों के हालात जान जवानों की कुशलक्षेम पूछ उनकी हौसला अफजाई की।।

टाइगर डॉ अजय सिंह ने आज तनोट,लोंगेवाला,बबलियान सीमा चौकियों का निरीक्षण कर अग्रिम पोस्टों के हालात जाने।।उन्होंने इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के सरहद की अग्रिम चौकी पर तैनात जवानों से रूबरू होकर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा उनकी हौसला अफजाई की।।वही सरहद के वर्तमान हालातो पर चर्चा की।।

तनोट माता के दर्शन

 पुलिस अधीक्षक डॉ अजय सिंह ने तनोट राय माता और घन्टयाली माता के दर्शन कर जैसलमेर में खुशहाली की कामना की।डॉ सिंह ने तनोट में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों से भी चर्चा की।बाद में उन्होंने सरहदी घोटारू ,शाहगढ़ ,बबलियान सीमा चौकी ,लोंगे वाला पहुंच सुरक्षा  अवांछनीय गतिविधियों की जानकारी ली

सरहदी क्षेत्र को समझने के लिए आज पूरे क्षेत्र की विजिट की गई।।सीमा सुरक्षा बल की अग्रिम पोस्टों पर देश की सुरक्षा में डटे जवानों से भी रूबरू हुए।।उन्होंने वर्तमान में सीमा के हालातों  पर चर्चा की वही जवानों के साथ कुछ पल बांट उनके सुख दुख जाने।जवानों की हौसला अफजाई की।।उन्होंने बताया कि सरहदी इलाको में पुलिस की कानून व्यवस्था चाक चौबंद है।।हर अवांछित गतिविधि पर पुलिस की पैनी  नजर है।।

डॉ अजय सिंह  पुलिस अधीक्षक

-------------------------------
-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें