गुरुवार, 9 अप्रैल 2020

पोकरण आज फिर पांच पॉजिटिव आने साथ संख्या पहुंची 19 ,प्रशासन ने मोर्चा खोला ,


पोकरण आज फिर पांच पॉजिटिव आने साथ संख्या पहुंची 19 ,प्रशासन ने मोर्चा खोला ,

जैसलमेर पोकरण लगातार दो दिन पोकरण में कोरोना के मरीज सामने आए। पहले दिन 1 मरीज के आने के बाद दूसरे दिन 13 मरीज सामने आए। वहीं तीसरे दिन राहत एक भी मरीज नहीं आने से राहत मिली है। चौथे दिन फिर पांच मरीज आने से कुल संख्या 19 पहुंच गयी

पोकरण शहर के वार्ड संख्या 1,7 व 8 में सख्ती
यहां के सभी सरकारी कर्मचारी होम आइसोलेट

दूसरी तरफ प्रशासन ने पोकरण में चाक चौबंद व्यवस्थाएं कर दी है। मरीजों के संपर्क में आने वालों को आइसोलेट कर दिया गया है और लॉकडाउन में सख्ती बढ़ा दी गई है। यहां वार्ड नं. 1 व 7 से कोरोना के मरीज सामने आए हैं, इसलिए इन इलाकों में सख्ती बढा दी गई है। वहीं पोकरण की सीमाओं पर चौकसी बढाने के साथ ही शहर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। कोरोना वायरस को देखते हुए कलेक्टर नमित मेहता ने वार्ड संख्या 1, 7 व 8 में रहने वाले सभी राजकीय कर्मचारियों को अपने घरों में आइसोलेशन करने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी अजय ने बताया कि कोरोना को महामारी घोषित करने के साथ ही कलेक्टर ने शहर के वार्ड संख्या 1, 7 व 8 में रहने वाले समस्त राजकीय कर्मचारियों को घरों में आइसोलेशन करना है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश दिए कि कोई भी कर्मचारी इस आदेश की अवहेलना करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

काेराेना की जांच में लगे पाेकरण अस्पताल के अाठ नर्सिंग कर्मियाें काे अाइसाेलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पाेकरण में अाए पहले पाॅजिटिव केस के मरीज की जांच में ये नर्सिंग स्टाफ शामिल था। इनका अाराेप है कि अस्पताल की अाेर से इन्हें जांच के दाैरान पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं कराए गए थे। नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल में आइसोलेट किए गए सभी संदिग्धों की जांच की। उनके नमूने लिए, उन्हें अस्पताल में भर्ती भी किया गया। नर्सिंग कर्मचारियों के स्वास्थ्य के साथ किए गए इस खिलवाड़ को लेकर स्टाफ द्वारा अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया।

कोरोना संक्रमित की सूची में जलदाय विभाग का एक कर्मचारी निकलने के साथ ही विभाग के कार्मिकों में भी हड़कंप मच गया है। एक कार्मिक के पॉजिटिव आने के साथ ही एमबी वैल में कार्यरत 6 कर्मचारियों को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके साथ ही अन्य जो भी कर्मचारी इस कार्मिक से संपर्क में आया है। उसकी जानकारी लेकर उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा।

पहला पॉजिटिव पोकरण में डिस्कॉम का कर्मचारी मिलने के साथ ही डिस्कॉम के 20 कर्मचारियों को भी आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। वहीं डिस्कॉम कर्मचारियों को आशापूर्णा धर्मशाला में आईसोलेट किया जा रहा है।

==========================================================


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें