शनिवार, 21 सितंबर 2019

जैसलमेर*महात्मा गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले जवान धन्यवाद के पात्र - केबीनेट मंत्री सालेह मोहम्मद*

जैसलमेर*महात्मा गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाले जवान धन्यवाद के पात्र - केबीनेट मंत्री सालेह मोहम्मद*  

           

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पोरबंदर से राजघाट तक विशाल साइकिल रैली जैसलमेर से रवाना होकर पोकरण पहुंची

जैसलमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयन्ती के उपलक्ष में सीमा सुरक्षा बल सहित अन्य सीएपीएफएस और असम राइफल के जवान साइकिल रैली के रूप में 07 सितम्बर को पोरबंदर (गुजरात) से प्रारम्भ होकर 2 अक्टूबर को 1700 किमी का सफर तय कर नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंच कर समाप्त होगी। आज पोकरण में अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने जवानों की जमकर हौसला अफजाई की।  महात्मा गांधी की 150 वी वर्षगांठ के स्मृति दिवस समारोह में शामिल होगी। इस साइकिल रैली में 500 सैनिकों ने हिस्सा लिया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों जैसे स्वच्छता, नशामुक्ति, राष्ट्रीय एकता, अहिंसा आदि का संदेश आम जन तक पहुंचाना है। यह साइकिल रैली तीन राज्यों गुजरात, राजस्थान तथा हरियाणा से गुजरती हुई 2 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचेगी। जैसलमेर पहुंची साइकिल रैली के भव्य स्वागत के बाद आज शुक्रवार को इस विशाल साइकिल रैली को शहीद पूनमसिंह स्टेडियम जैसलमेर से रवाना हुई। जिसका लाठी में स्वागत किया गया। इसके साथ ही पोकरण पहुंचने पर जगह जगह स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने सभी साइकिल सवारों को मंगल तिलक लगाकर, पुष्प वर्षा करते हुए उनकी सुखद एवं मंगल यात्रा की कामना की और भारत माता की जय उदघोष करते हुए जवानों की हौसला अफजाई की। आर0 के0 पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रोड के दोनों तरफ लाइन बनाकर पुष्प वर्षा करते हुए देश भक्ति के नारों से साइकिल सवारों का मनोबल बढ़ाया। जिससे इन जवानों का जोश दुगुना हो गया। पोकरण पहुंचने पर मदरसा इस्लामिया दारुल -ऊल - उलम के मदरसा प्रसाशन द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसा प्रशासन के साथ साथ शहर के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक कल्याण वक्फ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री सालेह मोहम्मद उपस्थित थे। वहीं अध्यक्षता कारी अमीन द्वारा की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह द्वारा काफी जोश खरोश के साथ विशाल रैली का स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित अधिकारियों का साफा पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल सलाम के साथ साथ अतिथि मंत्री साले मोहम्मद व डीआईजी एन.के.सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वहीं विद्यार्थी अरसद और अबरार अहमद ने तराना पेश किया। इस दौरान सभी जवानों को अल्पाहार करवाया गया और कौमी एकता के नारे लगाकर देश भक्ति की अनूठी मिसाल पेश की। इसके पश्चात रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी चौक पहुंची। जहां पर स्थानीय लोगों ने सेना के जवानों का फूलों से स्वागत किया। वहीं साइकिल सवारों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को फूल मालाएं चढ़ाई गई। यह विशाल साइकिल रैली पोकरण में रात्रि विश्राम करने के बाद 21 सितम्बर को रामदेवरा, फलोदी होते हुए बाप जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें