गुरुवार, 18 अक्तूबर 2018

बाड़मेर में भरे अवैध अग्रेजी शराब के 77 कार्टून बरामद, दो मुलजिम गिरफतार करने में सफलता

बाड़मेर में भरे अवैध अग्रेजी शराब के 77 कार्टून बरामद, दो मुलजिम गिरफतार करने में सफलता
             

मनीष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री रामेष्वरलाल अति. पुलिस अधीक्षक बाडमेर व श्री विजयसिंह वृताधिकारी वृत बाडमेर के निर्देषन में दिनांक 17.10.2018 को सीताराम खोजा निपु थानाधिकारी पुलिस थाना सदर बाडमेर के नेतृत्व में रात्री गष्त के दौरान टीम श्री लूणाराम सउनि , कानि पुखराज 703, कानि हुकमाराम 934 , कानि नगाराम 1446 चालक कानि सीताराम 1167 द्वारा जुना पतरासर सरहद में एक पिकअप बोलेरो केम्पर नं. त्श्र 04 ळ। 3822 को चेक किया तो बोलेरो में हिमाचल प्रदेष निर्मित अग्रेजी शराब से भरे पव्वो के 77 कार्टून पाये जाने से मुलजिमान रतनसिंह पुत्र शैतानसिंह जाति राजपुत उम्र 32 साल निवासी दरूडा पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर व किषनसिंह पुत्र भाखरसिंह जाति राजपूत उम्र 20 साल निवासी दरूडा पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर को गिरफ्तार किया गया व शराब बरामद कर वाहन को जब्त कर मुकदमा संख्या 216/2018 धारा 14/57, 54ए आबकारी अधिनियम में दर्ज कर तफ्तीष श्री गणपतलाल उनि थानाधिकारी पुलिस थाना ग्रामीण बाडमेर द्वारा की जा रही है ।

बाड़मेर कार मे भरे 35 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता
         बाड़मेर मनीष अग्रवाल पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री महेष कुमार उ.नि. पुलिस थाना धोरीमना मय जाब्ता श्री जितेन्द्रसिंह हैड कानि., आईदानराम कानि., गंगाराम कानि. व उतमबाबु कानि. द्वारा मुखबीर की ईतला पर सरहद जाम्भोजी का मंदिर में क्षैत्र मे सुनसान जगह पर खड़ी एक बिना नम्बरी कार थ्व्त्क् थ्प्ळव् ।ैच्प्त्म्  की तलाषी ली गई तो कार मे कुल तीन कट्टो मे 35 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा पाया गया। जिस पर बिना नम्बरी कार को जब्त कर अज्ञात मुलजिम के विरूद्व पुलिस थाना धोरीमना पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन मालिक व मुलजिम की तलाष की जा रही है।


5 साल से फरार स्थाई वारन्टी को गिरफ्तार करने मे सफलता                                                            

मनीष अग्रवाल जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान आज दिनांक 18.10.2018 को सुमन उ.न. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय  कानि. सर्व श्री सुरेषकुमार व षिवरतन द्वारा सरकार बनाम मनीष बहादुर, कोर्ट केस नम्बर 01/2004 में माननीय विषिष्ठ न्यायाधीष एससी एसटी कोर्ट बाड़मेर द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वारण्ट में वारण्टी महेन्द्रसिंह पुत्र छेलसिंह जाति राजपुत निवासी मातासर भुरटीया जो पुलिस थाना गडरा रोड़ का स्थायी वारण्टी था जिसको गिरफतार किया गया। वारण्टी वर्ष 2013 से फरार चल रहा था। वारण्टी महेन्द्रसिंह पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर, सिणधरी, सिवाना का स्थायी वारण्टी हैं।


वनरेबल क्रिटिकल बूथो पर ली गई मीटिंग 
                     दिनांक 18.10.18 को विधानसभा चुनाव 2018 के सम्बंध में पचपदरा के वनरेबल बुथ जानियाना, सराणा, मुंगड़ा, भांडियावास व कुड़ी में श्री कैलाषदान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, एसडीएम बालोतरा, थानाधिकारी पचपदरा वनरेबल क्रिटिकल बूथ पर मीटिंग ली जाकर मतदाताओ से भयमुक्त होकर शांतिपूर्वक अधिक से अधिक मतदान मे भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया।                                                                  
                                                           
                                                             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें