शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2014

लोकसभा चुनाव। । जयपुर में पेश हुई दावेदारियां जसवंत सिंह में जताया विशवास कार्यकर्ताओ ने

लोकसभा चुनाव। । जयपुर में पेश हुई दावेदारियां जसवंत सिंह में जताया विशवास कार्यकर्ताओ ने


बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्यासियो के फीड बेक बैठक जयपुर में सम्पन हुई जंहा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ,प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी सहित बाड़मेर के जिला अध्यक्ष मेजर पर्वत सिंह ,सहित अग्रीम संघठनो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए ,बैठक में लोक सभा चुनावो के लिए जसवंत सिंह ,डॉ प्रियंका चौधरी ,तन सिंह चौहान ,ऍन आर चौधरी के नाम सामनरे आये वाही अधिकांस कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियो ने एक स्वर से जसवंत सिंह को बाड़मेर चुनाव लड़ाने कि बात कही। कार्यकर्ताओ ने कहा कि बाड़मेर कांग्रेस कि परंपरागत सीट हें जो सिर्फ जसवंत सिंह ही भाजपा के लिए सीट निकाल सकते हें। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष मौलवी अब्दुल करीम ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के चार लाख मुस्लिम भाजपा के साथ जसवंत सिंह के जरिये ही जुड़ सकते हें ,उन्होंने कहा कि मुस्लिम मतदाताओ के सहयोग के बिना बाड़मेर कि सीट कोई नहीं निकाल सकता ,जसवंत सिंह सरहदी क्षेत्र के मुस्लिमो में बेहद लोक प्रिय हें मुस्लिमो का उन्हें विशवास प्राप्त हें। अन्य कार्यकर्ताओ ने जसवंत सिंह को चुनाव लड़ाने कि बात कही ,बैठक में डॉ प्रियंका चौधरी कि तरफ से मजबूत दावेदारी पेश हुई ,वाही अन्य दावेदारियों में तन सिंह चौहान ,और नाथू राम चौधरी के नाम भी सामने आये। बैठक के दौरान वसुंधरा राजे ने कहा कि लोक सभा के लिए जिताऊ उम्मीदवार कार्यकर्ताओ कि भावना को ध्यान में रख कर चुने जायेंगे। पार्टी एक जुट होकर चुनाव लड़े तभी टारगेट पूरा कर पाएंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें