शनिवार, 8 फ़रवरी 2014

एक और आप विधायक फंसे, महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एक और विधायक फंस गए हैं। दिल्ली के कोंडली से विधायक मनोज कुमार पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इससे पहले आप विधायक सोमनाथ भारती पर भी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे। पुलिस का कहना है कि मनोज कुमार के मामले में जांच की जा रही है। अभी विधायक से किसी तरह की कोई पूछताछ नहीं की गई है।एक और आप विधायक फंसे, महिला से छेड़छाड़ का केस दर्ज
शनिवार दोपहर कोंडली क्षेत्र की एक महिला विधायक के दफ्तर पहुंची। जहां पर वह पानी की समस्या की शिकायत लेकर गई थी। लेकिन महिला का कहना है कि उसकी समस्या नहीं सुनी गई। जिसके बाद उसने विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ की और कई पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। दफ्तर में मौजूद फर्नीचर तोड़ दिया गया। बाद में महिला ने न्यू अशोक नगर पुलिस थाने में विधायक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया। वहीं दूसरी ओर विधायक ने भी महिला के खिलाफ तोड़फोड़ और मारपीट का केस दर्ज कराया है। साथ ही विधायक ने महिला पर आरोप लगाया है कि वह बसपा की एजेंट है। साथ ही कहा कि हमले के पीछे बहुजन समाज पार्टी के पार्षद के कार्यकर्ता हैं।

विधायक ने कहा कि उसके दफ्तर में मौजूद कार्यकर्ता को हमले में मामूली चोटें भी आई हैं। दफ्तर के कुछ कंप्यूटरों की भी नुक्सान पहुंचाया और हमलावर कई प्रोजेक्टर ले गए। कुमार ने बताया कि बसपा विधायक और उसके बीच इलाके में पानी की समस्या को लेकर कुछ विवाद था।

आप पार्टी पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 30-40 लोगों ने पार्टी के कौशांबी में स्थित दफ्तर पर हमला कर दिया था। आप नेता प्रशांत भूषण के कश्मीर मुद्दे पर बयान का विरोध करते हुए यह हमला किया गया था। हिंदु रक्षक दल ने हमले की जिम्मेदारी ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें