सोमवार, 5 जून 2017

जैसलमेर एक नीम लगाओ कलेक्टर घर आएगा चाय पीने

जैसलमेर  एक नीम लगाओ कलेक्टर घर आएगा चाय पीने 

जैसलमेर कलेक्टर का आभार।।नीम के प्रति जागरूकता के लिए।*

*जैसलमेर कलेक्टर के सी मीणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आह्वान किया कि एक नीम का पौधा लगाओ,कलेक्टर आपके यंहा चाय पीने आएगा।।नीम के महत्व को लेकर ग्रुप फ़ॉर पीपल ने बाड़मेर जैसलमेर में गक्त वर्ष मारवाड़ी महासभा मुम्बई के साथ नीम महोत्सव का आगाज़ का हज़ारो पौधे रोपे थे।गक्त वर्ष लगाए पोधो के इस बार फॉलो के लिए उन्ही स्थानों पर लगाये गए पोधो के जन्मदिन मनाये जाएंगे।।जिला कलेक्टर मीणा की नीम के प्रति सकारात्मक सोच काबिल ऐ तारीफ हैं।।जैसलमेर ग्रुप फ़ॉर पीपल वृहद स्तर पर नीम के पौधे मानसून में लगाने के लिए कमर कस हैं।निसंदेह जिला कलेक्टर के सी मीणा और बाड़मेर ग्रुप फ़ॉर पीपल को बाड़मेर कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते का सहयोग मिलेगा।ग्रुप बाड़मेर शहर के मुख्य बाजार के दोनों छोर पे नीम के पौधे लगाने की योजना का प्रारूप बना रहा हैं।जिसके लिए नगर परिषद बाड़मेर और जिला प्रशासन बाड़मेर का सहयोग अपेक्षित हैं।वही बाड़मेर जैसलमेर जिलो में सीमा सुरक्षा बल के साथ सरहदी इलाको में पच्चीस हजार नीम के पीढ़े रोपित किये जायेंगे।ग्रुप को नीम के पौधे मुख्यमंत्री ने निशुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश वन सरंक्षक जोधपुर को दिए हैं।वह सरंक्षक जोधपुर ने उप वन सरंक्षक जैसलमेर को ग्रुप फ़ॉर पीपल को 25 हजार पौधे निशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।।जैसलमेर कलेक्टर ने नीम की महत्वता को अंगीकार कर आम जन को नीम के पीढ़े लगाने के लिए नजे केवल प्रेरित किया बल्कि ग्रुप की सोच को भी आगे बढ़ाने में मदद की ।।अमूमन पर्यावरण सरंक्षण के कार्यो में जन सहयोग नही मिलता।प्रशासन भी रीत का रायता करते हैं।सबसे बुरी स्थति वन विभाग की होती है लोगो को पौधे लगाने के लिए जागरूक तो कर देते है पर उनकी नर्सरियों में पौधे ही नही होते।इस बार मुख्यमंत्री का फरमान हैं।सरहदी इलाको में ग्रुप को पच्चीस हजार पौधे निशुल्क आवंटित किए हैं।।*

*एक बार पुनः पर्यावरण सरणकधन की अलख जगाने और आम जन को प्रोत्साहित करने पर जैसलमेर कलेक्टर के सी मीणा का हार्दिक आभार।*

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें