शुक्रवार, 19 मई 2017

चित्तौडग़ढ़।पति को कपड़े पसंद नहीं आए तो पत्नी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जलाने का प्रयास



चित्तौडग़ढ़।पति को कपड़े पसंद नहीं आए तो पत्नी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जलाने का प्रयास
गंगोज में शामिल होने के लिए पहने गए कपड़ों के विवाद में युवक ने पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। झुलसी महिला को यहां सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति फरार हो गया।

पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह ने बताया कि फोरी सालवी तीन साल पहले केरपुरा निवासी उदयलाल सालवी के यहां नाते आई थी। उससे उसके दो साल का बेटा भी है। शुक्रवार को केरपुरा में किसी के यहां गंगोज कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फोरी भी तैयार हो गई। फोरी ने कार्यक्रम में जाने के लिए जो कपड़े पहने थे, इसको लेकर नाराज उदयलाल का उससे झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान ही उदयलाल ने फोरी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी।







आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को पारसोली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांवलियाजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना के बाद उदयलाल फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दहेज यातना व प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें