रविवार, 19 मार्च 2017

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सीएम, मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी ली शपथ



लखनऊ।योगी आदित्यनाथ बने यूपी के सीएम, मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी ली शपथ
जानिए उत्तरप्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूरी कहानी

योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली। उनके साथ दो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी शपथ ली। मौर्य भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और फूलपुर से सांसद हैं जबकि दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर हैं।

योगी मंत्रिमण्डल में 25 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है। शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य, सतीश महाना, राजेश अग्रवाल, रीता बहुगुणा जोशी, दारा सिंह चौहान, धर्मपाल सिंह, एसपी सिंह बघेल, सत्यदेव पचौरी, रमापति शास्त्री, जय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश राजभर, बृजेश पाठक, लक्ष्मी नारायण चौधरी, चेतन चौहान, श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, मुकुट बिहारी वर्मा, आशुतोष टंडन उर्फ गोपालजी तथा नंद कुमार नंदी शामिल हैं।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रुप में अनुपमा जायसवाल, सुरेश राणा, उपेन्द्र तिवारी, महेन्द्र सिंह(एमएलसी), स्वतंत्र देव सिंह(एमएलसी) भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजथर, स्वाति सिंह और धरम सिंह सैनी को शपथ दिलायी गयी है।


राज्यमंत्री के रुप में गुलाबो देवी, जय प्रकाश निषाद, अर्चना पाण्डेय, जय कुमार सिंह, अतुल गर्ग, रवीन्द्र प्रताप सिंह, नीलकण्ठ तिवारी, मोहसिन रजा, गिरीशचन्द्र राठौर, बल्देव ओलख, मनोहर लाल, संदीप सिंह और सुरेन्द्र पासी ने शपथ ग्रहण की। अलीगढ के अतरौली सीट से पहली बार विधायक चुने गए संदीप सिंह राजस्थान के राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र हैं।




शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, समाजवादी पार्टी(सपा) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अनन्त कुमार, नितिन गडकरी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणनवीस, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर समेत देश के कई नामीगिरामी राजनीतिक सख्शियतें मौजूद थीं। समारोह में कांग्रेस और बसपा का कोई नेता नहीं दिखा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें