बुधवार, 15 मार्च 2017

बेहिसाब प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है यह जगह -

 बेहिसाब प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है यह जगह -


हुआकाचिना (Huacachina)





पेरू का सबसे खूबसूरत स्थान है। पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। हालाँकि हुआकाचिना को पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थानों में से एक माना जाता है लेकिन यह स्थान पर्यटन और अपने बेहिसाब प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनियाभर में मशहूर है। 1999 के जनगणना के अनुसार हुआकाचिना का कुल जनसंख्या मात्र 115 थी।



यह पर्यटन स्थल एक प्राकृतिक झील के चारों ओर बसा है और हुआकाचिना के चारों ओर रेगिस्तान फैला हुआ है। इस झील के चारों ओर बसे लोग स्थानीय ही है। यहाँ आए पर्यटक रेत के टीलों पर छोटी गाड़ियों से सैर करना नहीं भूलते हैं। यहाँ आए पर्यटनों के लिए भरपूर हरियाली के साथ होटल, दुकानें, पुस्तकालय जैसे सभी सुविधाएं उपलब्ध है।



हुआकाचिना में तीन तरह की जलवायु पाई जाती है- सर्द, तटवर्ती मैदानों में खुश्क-सुहानी और वर्षा वाले जंगलों में गर्म के साथ थोड़ा उमस भरा। मुख्य रूप से यह प्रदेश शुष्क ही रहता है। इस कारण कभी-कभी झील का पानी कम हो जाता है। इस जादुई पर्यटन स्थल तक पहुँचने के लिए सबसे पहले आपको पेरू आना होगा।



पेरू के पास अटाकामा डेजर्ट में है यह खूबसूरत गांव हुआकाचिना। रेगिस्तान के बीच झील के किनारे बसे इस गांव की आबादी सिर्फ 115 है ।



यहां का सनसेट देखना बेहद मनभावन होता है। लगता है एक और स्वर्ग के दर्शन हो रहे हो।

सैंड ड्यून्स, सनसेट के साथ प्राकृतिक दृश्य पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां का लग्जरी रिसॉर्ट पर्यटकों को सैंड बोर्डिंग की सुविधा भी देता है।



पर्यटन के दृष्टि से पेरू सरकार ने कई कदम उठाएं हैं। यहाँ की सरकार ने दुनियाभर के पर्यटकों को अपने देश आमंत्रित करने के लिए कई प्रयास कर रही है। पेरू की भाषा स्पेनिश और क्वेशुका है। यहाँ 90 प्रतिशत लोग ईसाई धर्म को पालन करने वाले हैं। पर्यटन उद्योग भी यहाँ की आय का एक प्रमुख साधन है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें