गुरुवार, 9 मार्च 2017

बालोतरा शादी के 16 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता की हत्या ससुराल पक्ष ने कहा आत्महत्या का मामला है

 बालोतरा शादी के 16 साल बाद दहेज के लिए विवाहिता की हत्या 

ससुराल पक्ष ने कहा आत्महत्या का मामला है



शहरपुलिस थाने में दहेज के लिए प्रताड़ित करने हत्या करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मसूरिया कॉलोनी जोधपुर निवासी अमरलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बहिन लक्ष्मी उर्फ लीला (33) की 16 वर्ष पूर्व जसोल निवासी रिकबलाल नट के साथ शादी की थी। तब से वह दहेज के लिए उसकी बहिन को प्रताड़ित कर मारपीट करता था। मंगलवार रात को उसके पति ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहिन के साथ मारपीट कर हत्या कर दी। वहीं ससुराल पक्ष ने बताया कि विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

परिवारसदस्य पहुंचे जसोल

पीहरपक्ष के लोग बुधवार सुबह जसोल पहुंचे। घटना की जानकारी पर जसोल चौकी प्रभारी हुकमाराम भील, सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान पीहर पक्ष के लोगों ने बताया कि विवाहिता का पति ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को विवाहिता ने फोन कर उन्हें बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान कर रहे हैं। मंगलवार रात को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या कर दी और उनके पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने हत्या का मामला दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें