रविवार, 1 जनवरी 2017

मदद के नाम तीन साल तक महिला से करता रहा दरिंदगी

मदद के नाम तीन साल तक महिला से करता रहा दरिंदगी
मदद के नाम तीन साल तक महिला से करता रहा दरिंदगीधर्मशाला: हिमाचल के धर्मशाला में एक व्यक्ति गांव की ही महिला से उसकी मदद करने के नाम पर तीन साल तक बलात्कार करता रहा। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी से यह बात कही तो वह उसे जान से मार डालेगा। इस कारण डरी-सहमी महिला चुपचाप उसकी मनमानी सहती रही। लेकिन, आखिरकार उसने हिम्मत दिखाकर शुक्रवार को महिला पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला का पति बीते कुछ सालों से शुगर की बिमारी से ग्रस्त है।



पति की बीमारी का फायदा उठाकर आरोपी पहले महिला की सहायता करने के नाम पर उससे मिलने लगा, क्योंकि महिला गरीब परिवार से संबंध रखती है। इसके बाद आरोपी तीन साल तक महिला को डरा-धमका कर उसके साथ बलात्कार करता रहा। अब परिवार का सहयोग मिलने के बाद महिला ने शुक्रवार को आरोपी व्यक्ति के खिलाफ महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें