बुधवार, 14 दिसंबर 2016

बदल दिया गया पुराना सिलेबस, नए सत्र में मिलेंगी 10वीं, 12वीं की नई पुस्तकें

बदल दिया गया पुराना सिलेबस, नए सत्र में मिलेंगी 10वीं, 12वीं की नई पुस्तकें

बदल दिया गया पुराना सिलेबस, नए सत्र में मिलेंगी 10वीं, 12वीं की नई पुस्तकें
अजमेर.पूर्ववर्ती सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में कक्षा 9 से 12वीं तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया था। भाजपा की नई सरकार ने इस पाठ्यक्रम के स्थान पर अपना नया पाठयक्रम लागू करने का फैसला लिया। पाठ्यक्रम में बदलाव का जिम्मा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सौंपा गया।

बोर्ड ने कक्षा 9वीं व 11वीं के पाठ्यक्रम बदल दिए हैं और नए पाठ्यक्रम के आधार पर पाठ्यपुस्तकें भी वर्तमान सत्र में स्कूलों तक पहुंच गई हैं। अब नए सत्र से बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं की नई पुस्तकें प्रदेश के विद्यार्थियों को मिलेंगी।

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बीएल चौधरी ने बताया कि बोर्ड को सरकार ने पाठयक्रम नवीनीकरण और पुस्तक लेखन का कार्य सौंपा था। कक्षा 9वीं और 11वीं की पाठ्यपुस्तकें पूर्व में ही जारी हो चुकी हैं। 10वीं की छह पुस्तकें और 12वीं की विभिन्न विषयों की पुस्तकें तैयार कराई जा चुकी हैं। कुल 57 पाठ्यपुस्तकें तैयार कराई गई हैं। इनमें से 27 पुस्तकें बोर्ड ने तैयार करा कर राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल को भेज दी हैं। शेष 20 पुस्तकें भी जल्द ही पाठ्य पुस्तक मंडल को पहुंच जाएंगी। नए सत्र में विद्यार्थियों को दोनों ही कक्षाओं की नई पुस्तकें उपलब्ध हो सकेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें